Kankhajura के काटने पर तुरंत करें ये उपचार, नहीं फैलेगा जहर

punjabkesari.in Thursday, Mar 22, 2018 - 03:49 PM (IST)

कनखजूरा काटने पर : बदलते मौसम में बहुत से कीड़े-मकौड़े घर में आ जाते हैं। इनमें से कुछ जीव काफी खतरनाक भी होते हैं, जिनमें से एक है कनखजूरा (kankhajura)। कनखजूरा का डंक काफी पीड़ादायक और जहरीला होता है। कनखजूरा के काटने पर आपको थकावट होने लगती है और शरीर में ऑक्सीजन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके कारण शरीर में ऐंठन आ जाती है। कई बार तो कनखजूरे का जहर फैलने के कारण इंसान की जान भी जा सकती है। ऐसे में इसके काटने, शरीर से चिपकने या कान में जाने पर तुरंत इलाज करना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि कनखजूरे के काटने पर आपको क्या करना चाहिए।

कनखजूरे के काटने का घरेलू उपचार


सेंधा नमक

अगर कनखजूरा आपके कान में चला जाएं तो तुरंत पानी में सेंधा नमक मिलाकर कान में डालें। ऐसा करने से कनखजूरा मर जाएगा या फिर पानी के साथ ही बाहर आ जाएगा।

चीनी पाउडर

शरीर के किसी हिस्सा पर कनखजूरा चिपक जाएं तो उसपर चीनी या उसका बुरा डालें। वह तुरंत शरीर से निकल जाएगा।

हल्दी पाउडर

कनखजूरे के काटने पर तुरंत हल्दी पाउडर, दारूहल्दी और सेंधा नमक को मिलाकर पीस लें। इसके बाद इसे देसी घी में मिलाकर कनखजूरे के काटने वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने से जहर नहीं फैलेगा और जख्म भी कुछ समय में ठीक हो जाएगा।

प्याज का लेप

कनखजूरे के काटने पर तुरंत प्याज को पीसकर उस जगह पर लगाएं। इससे भी उसका जहर नहीं फैलेगा।

लहसुन

लहसुन और प्याज को पीसकर लेप बना लें। इसके बाद इसे शरीर के उस हिस्से पर लगाएं जहां कनखजूरे ने काटा हो। इसका जहर तुरंत उतर जाएगा।

Content Writer

Anjali Rajput