होंठों की सूजन को रातभर में ऐसे करें गायब - Nari
punjabkesari.in Sunday, Oct 07, 2018 - 01:23 PM (IST)

गुलाब की पंखुडियों जैसे पिंक और नर्म होंठ किसे पसंद नहीं होते। मगर कई बार होंठों में सूजन आ जाती है, जिससे बोलने, हंसने और खाने-पीने में भी परेशानी होने लगती है। इसी के साथ सूजे हुए होंठ किसी भी इंसान की पूरी पर्सनेलिटी को खराब कर देता है। एेसे में कुछ लोग केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे समस्या ठीक होने की बजाए बढ़ने लगती है। अगर आप बिना साइड-इफेक्ट के होंठों की सूजन कम करना चाहते हैं तो ये घरेलू टिप्स अपना सकते हैं।
1. हल्दी
हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिप्स में आई सूजन को कम करने का काम करते हैं। 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में चुटकी भर हल्दी और ठंडा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को होंठों पर लगाकर रातभर एेसा ही रहने दें। सुबह उठकर चेहरा धोएं।
2. बेकिंग सोडा
2 चम्मच बेकिंग सोडे में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को कुछ समय के लिए होंठों पर लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। 1 रात एेसा करने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
3. टी बैग
होंठों पर आई सूजन को कम करने के लिए टी बैग का इस्तेमाल करें। टी बैग को पानी में भिगोने के बाद ठंडा करके लिप्स पर लगाएं। सूजन से राहत मिलेगी।
4. शहद
शहद हमारे स्वास्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। होंठों पर कुछ समय के लिए शहद लगाने के बाद धो दें। एेसा करने से धीरे-धीरे सूजन कम हो जाएगी।
5. नारियल तेल
नारियल तेल में एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टी होती है जो किसी भी तरह के फंगस, बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। रात को सोने से पहले होंठों पर नारियल तेल से मसाज करें। सुबह सादे पानी से चेहरे धो लें।