छाती में न जमे कफ इसलिए खाते रहे ये आहार

punjabkesari.in Wednesday, May 05, 2021 - 04:27 PM (IST)

कोरोना वायरस तेजी से दुनियाभर में फैल रहा है। इस वायरस के लक्षणों में गला खराब, कफ, सर्दी, खांसी आदि शामिल है। वहीं छाती पर कफ जमने से सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ देसी उपाय बताते हैं, जिसे डेली डाइट में शामिल करके आप खांसी और गले में जमा कफ की परेशानी से राहत पा सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

केला

अक्सर लोग जुकाम व खांसी होने पर केले का सेवन बंद करते हैं। मगर केला पोटेशियम से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। साथ ही इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से सर्दी, खांसी व जुकाम में फायदेमंद होता है। 

PunjabKesari

अनानास

अनानास का सेवन करने से खांसी और बलगम को दबाने में मदद मिलती है। साथ ही फेफड़ों की सफाई होती है। ऐसे में कफ की समस्या से जल्दी ही आराम मिलता है।  

अदरक और तुलसी

अदरक और तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुण होते हैं। इसका सेवन करने से कफ से आराम मिलने के साथ आम सर्दी, खांसी से भी छुटकारा मिलता है। इससे इम्यूनिटी तेज होती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। आप इसे खाने में मिलाने के साथ इसकी चाय या काढ़ा बनाकर भी पी सकती है। इसके लिए 2 कप पानी में 1 टुकड़ा अदरक व तुलसी के 2-3 पत्ते उबालें। पानी के एक चौथाई होने पर इसे छानकर पी लें। इसके अलावा अदरक का 1 टुकड़ा चबाने से भी गले को आराम पहुंचता है।

गुड़

गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से कफ, खांसी आदि से आराम मिलता है। आप इसे चाय या मिठाई में डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा भुने चने के साथ इसका सेवन करना भी फायदेमंद होता है।  

PunjabKesari

नींबू और शहद

कफ, खांसी, जुकाम, गला खराब होने की समस्या में नींबू और शहद बेहद कारगर माने जाते हैं। इसके लिए 1 कप गर्म पानी में 1 छोटा चम्मच शहद और 2 छोटे चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। इससे कफ व गले संबंधी अन्य समस्याओं से आराम मिलेगा। साथ ही इम्यूनिटी स्ट्रांग होने में मदद मिलेगी। 

लहसुन

अदरक की तरह लहसुन भी गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। वहीं आयुर्वेद में भी इसे औषधीय स्वरुप माना जाता है। रोजाना 2-3 कलियां लहसुन की खाने से सर्दी, खांसी, जुकाम से राहत मिलती है। साथ ही इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद मिलती है। 

काली मिर्च

कफ, खांसी व सांस संबंधी समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए काली मिर्च बेहद कारगर होती है। आप इसे सब्जी में मिलाने के साथ काढ़ा बनाकर भी पी सकती है। इसके लिए 2 कप पानी में 2 चुटकी काली मिर्च डालें। पानी को एक चौथाई होने तक उबालें। बाद में इसे छानकर 1 छोटा चम्मच शहद मिलाकर हल्का गुनगुना पिएं। आप इसे सुबह और शाम दोनों समय पी सकती है। फेफड़ों की अच्छे से सफाई होकर कफ की समस्या से आराम मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static