Back Acne से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, दाग भी हो जाएंगे साफ

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 12:51 PM (IST)

गर्मियों का मौसम बस आ गया है। ऐसे में चेहरे के साथ बहुत से लोगों को पीठ पर दाने की भी परेशानी होती है। यह मुख्य रूप से सीबम और ऑयल ग्लैंड में तेल निकलने से होते हैं। साथ ही अधिक पसीना आना, रुसी व टाइट कपड़े पहनने से भी पिंपल्स होने लगते हैं। इसके अलावा खराब पाचन तंत्र, कब्ज, हार्मोंस में बदलाव आदि भी इसका एक कारण हो सकता है। ऐसे में इसके लिए अपनी डेली डाइट में हैल्दी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है। इसके साथ ही आप चाहे तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इसका हल कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जिससे आप नेचुरल तरीके से पीठ पर एक्ने और इसके निशान दूर कर सकते हैं। 

नारियल तेल

नारियल तेल से बॉडी मसाज करें। फिर 30 मिनट के बाद ताजे पानी से नहा लें। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लामेट्री, फैटी एसिड एक्ने की परेशानी को दूर करने में मदद करेंगे। साथ ही पिंपल्स के निशान दूर होने में मदद मिलेगी। 

नीम का पाउडर

इससे बचने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर नीम का पाउडर फायदेमंद रहेगा। इसके लिए एक कटोरी में नीम पाउडर, एलोवेरा जेल और जायफल का पाउडर बराबर मात्रा में मिलाएं। फिर इसमें जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। तैयार पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाकर सूखने दें। बाद में ताजे पानी से नहालें। लगातार कुछ दिन इसे लगाने से आपको फर्क नजर आने लगेगा। 

टी-ट्री ऑयल

इसके लिए टी-ट्री ऑयल यूज करना भी बेस्ट रहेगा। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लामेंट्री आदि गुण एक्ने से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल, 6-7 बूंदें टी-ट्री ऑयल की मिलाएं। तैयार मिक्चर को सोने से पहले प्रभावित जगह पर लगाएं। अगली सुबह नहा लें। इससे एक्ने व इससे धाग दूर होने में मदद मिलेगी।  

आलू का रस

आप इसके लिए आलू भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए आलू को कद्दूकस करके उसका जूस निकालें। फिर इसे प्रभावित जगह पर 20-30 मिनट तक लगाएं। बाद में नहा लें। लगातार एक सप्ताह इसे लगाने से मुंहासे व इसके दागों से छुटकारा मिलेगा। 

इन बातों का भी रखें ध्यान 

- अपनी डेली डाइट में हैल्दी व पौष्टिक चीजों को शामिल करें। इसके लिए ताजे फल, सब्जियां, सूखे मेवों आदि का सेवन करें। 
- रोजाना 7-8 गिलास पानी पीएं। 
- ज्यादा मसालेदार व ऑयली फूड ना खाएं। 
- टाइट कपड़े पहनने से बचें। 
- शरीर को साफ रखने के लिए रोजाना नहाएं। 
 

Content Writer

neetu