थ्रेडिंग करवाते समय निकल जाती है जान तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2023 - 03:44 PM (IST)

आईब्रोज करवाने के बाद चेहरे की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसे चेहरे का एक ऐसा हिस्सा माना जाता है। थ्रेडिंग करवाने के तुरंत बाद ही आईब्रोज साफ और सही शेप में नजर आती है लेकिन त्वचा बहुत ही मुलायम होती है। ऐसे में थ्रेडिंग करवाने के बाद महिलाओं को असहनीय दर्द होता है। इसके अलावा आइब्रोज के बाद चेहरे पर सूजन और जलन होने लगती है। ऐसे में यदि आपको भी आइब्रो करवाने के बाद असहनीय दर्द होता है तो आज आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं जिनके जरिए आप इससे राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं ...

ठंडे पानी का इस्तेमाल 

थ्रेडिंग के बाद यदि आपके आइब्रोज सूज जाती हैं तो आप ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडे पानी के साथ अपनी आइब्रोज धोएं। दिन में कई बार आईब्रोज पर ठंडा पानी लगाने से दर्द भी कम होगी और आपको सूजन से भी आराम मिलेगी। 

हल्दी 

सूजन की समस्या दूर करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी को गर्म पानी के साथ मिलाकर आइब्रो पर लगाएं। 15 मिनट के बाद आइब्रो को पानी से धो लें। हल्दी में पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक गुण सूजन और दर्द दूर करने में मदद करेंगे। 

ठंडी सिकाई 

यदि आपको थ्रेडिंग करवाने के सूजन हो गई है तो आप ठंडी सिकाई कर सकते हैं। ठंडी सिकाई करने के लिए आप बर्फ से रुमाल को लपेट लें, फिर इससे आइब्रो की सिकाई करें। आपको दर्द से काफी आराम मिलेगा। 

एलोवेरा जेल 

थ्रेडिंग के बाद होने वाली सूजन दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को आइब्रो पर लगाकर रखें और 15 मिनट के बाद आइब्रो धो लें। आपको दर्द और सूजन से काफी आराम मिलेगा। 

नारियल तेल 

थ्रेडिंग के बाद होने वाले दर्द और सूजन दूर करने के लिए नारियल तेल आपके लिए अच्छा ऑप्शन रहेगा। नारियल तेल की मदद से त्वचा को काफी आराम मिलता है और सूजन भी कम होती है। नारियल तेल के अलावा आप चाहें तो बादाम तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।


 

Content Writer

palak