जिद्दी से जिद्दी पिंपल्स को दूर करेंगे ये देसी नुस्खे

punjabkesari.in Thursday, Dec 27, 2018 - 09:23 AM (IST)

पिंपल्स ही नहीं बल्क‍ि इनसे होने वाले दाग भी चेहरे की खूबसूरती छीन लेते हैं। वैसे तो बाजार में पिंपल्स दूर करने के लिए ढेरों उत्पाद मौजूद हैं लेकिन कई बार इनसे त्वचा पर उल्टा रिएक्शन हो जाता है। ऐसे में पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे ही बेहतर है।

 

बार-बार मुंहासे होने के कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, चेहरे पर एक स्ट्रेस एरिया होता है यानि चेहरे का एक ऐसा भाग, जहां लगातार मुंहासे निकलते हो। यह मुंहासे खासकर तनाव, कमजोर इम्यून सिस्टम या फिर किसी बीमारी के कारण होते है। वहीं, ऐसा हार्मोन के बदलाव या उनके ज्यादा-कम होने की वजह से भी हो सकता है। महिलाओं को इस स्ट्रेस एरिया पर पिंपल्स ज्यादातर पीरियड्स साइकिल के दौरान होते हैं।

चेहरे पर पिपंल्स होने के बाद लोग उन्हें फोड़ देते हैं, खासकर महिलाएं। मगर इससे रोमछिद्र या पोर संक्रमित हो जाता है, जिसके चलते एक ही जगह पर बार-बार मुंहासे होने लगते हैं।

पिंपल्स दूर करने के घरेलू इलाज
नींबू का रस

नींबू केरस में नमक व शहद मिलाकर पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से साफ करें। रोजाना ऐसा करने से पिंपल्स जड़ से खत्म हो जाएंगे।

टमाटर

2 चम्मच टमाटर का रस, 1 चम्मच शहद व 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर प्रभावित जगह पर 10 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करते हुए इस पेस्ट को पानी से साफ कर लें।

 

हल्दी

पिंपल्स छुटकारा पाने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हल्दी में गुलाबजल व दूध मिलाकर 10 मिनट तक पिंपल्स पर लगाएं और फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपकी समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

शहद

पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शहद भी बहुत कारगर है। इसे पिंपल्स पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करें और उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह पिंपल्स को दूर करने के साथ-साथ चेहरे पर निखार भी लाएगा।

 

नीम पेस्ट

नीम की ताजी पत्तियों को पीसकर अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। फिर ताजे पानी से चेहरा साफ कर लें। इससे इंफेक्शन की समस्या खत्म होगी और आपको पिंपल्स से छुटकारा मिल जाएगा।

बेकिंग सोडा

अगर आपकी स्किन सेंसटिव है तो आप इसका इस्तेमाल ना करें। नॉर्मल त्वचा पर पिंपल्स को दूर करने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में गुलाबजल मिलाकर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।

 

बर्फ थैरेपी

अगर आपको किसी फंक्शन में जाने से पहले पिंपल्स निकल आया है तो एक रात पहले कॉटन के कपड़ें में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर उसकी सिकांई करें। इसे कम से कम 5 बार करें। इससे पिंपल्स जल्दी गायब हो जाएगा।

Content Writer

Anjali Rajput