Menstural Cramps: ये घरेलू उपाय Periods Pain से दिलाएंगे छुटकारा

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 10:14 AM (IST)

पीरियड्स यानी मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। वहीं पीरियड्स के दौरान दर्द की समस्या भी आम मानी जाती है। ऐसे में कई बार महिलाएं इसके लिए दर्द निवारक दवाइयों का उपयोग करती है, जो सेहत पर हानिकारक प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे में हम पीरियड में पेट दर्द का घरेलू इलाज लेकर आए है जो असरदार होने के साथ सुरक्षित भी हैं। 

 

पीरियड्स के दौरान दर्द क्या है? 

 

पीरियड के समय होने वाले दर्द के कारण जानने से पहले ये समझना जरूरी है कि पीरियड्स के दौरान दर्द क्या है। दरअसल, मेडिकल भाषा में पीरियड के समय दर्द की समस्या को डिसमेनोरिया कहा जाता है। यह मुख्य तौर पर दो प्रकार का होता है। जिसमें पहला है प्राइमरी डिसमेनोरिया और दूसरा है सेकेंडरी डिसमेनोरिया।इन दोनों ही प्रकार में होने वाले दर्द के कारण भिन्न हो सकते हैं। पीरियड के समय कुछ महिलाओं को कमर में दर्द, पेट दर्द या फिर ऐंठन महसूस होने लगती है।

 

 

पीरियड्स के दर्द का कारण 

 

मासिक धर्म के समय महिलाओं को होने वाले कमर दर्द, पेट दर्द या अकड़न की समस्या को अधिक पीड़ादायक बना सकते हैं। यहां हम उन्हीं सामान्य कारणों के बारे में बता रहे हैं:

 

1. शरीर में पोषक तत्वों की कमी से पीरियड्स के दौरान दर्द की समस्या हो सकती है। गलत जीवनशैली व खानपान इसका अहम कारण है।
2. किसी तरह के संक्रमण के कारण भी मासिक धर्म के समय दर्द की समस्या हो सकती है।
3. मासिक धर्म के दौरान जरूरत से ज्यादा रक्त का बहाव या फिर ठीक तरह से रक्त का बहाव न होने से भी दर्द की परेशानी हो सकती है।
4. कई महिलाओं को पहली गर्भावस्था के बाद भी पीरियड्स के दौरान दर्द की समस्या होती है।
5. पीरियड्स के दौरान हार्मोन में होने वाले बदलाव भी दर्द का कारण बन सकते हैं।
 

पीरियड्स के दर्द में आराम के घरेलू उपाय

 

अदरक


पीरियड्स में दर्द के दौरान अदरक का सेवन भी तुरंत राहत पहुंचाता है। एक कप पानी में अदरक के टुकड़े को बारीक काटकर उबाल लें। चाहें तो इसमें स्वादानुसार शक्कर भी मिलाएं। दिन में तीन बार भोजन के बाद इसका सेवन करें।

 

 

डेयरी उत्पाद

 

दूध और दूध के बने उत्पाद का सेवन महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। जिन महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होती है उन्हें मासिक धर्म से संबंधित समस्याएं अधिक होती हैं। ऐसे में न सिर्फ पीरियड्स बल्कि हमेशा दूध व डेयरी उत्पाद का सेवन महलिओं के बहुत जरूरी है क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

 

तुलसी

 

तुलसी एक बेहतरीन नैचुरल पेन किलर है जिसे पीरियड्स के दर्द में बेझिझक ले सकते हैं। इसमें मौजूद कैफीक एसिड दर्द में आराम पहुंचाता है। ऐसे में दर्द के समय तुलसी के पत्ते को चाय में मिलाकर पीने से भी आराम मिलता है। अधिक परेशानी हो तो आधा कप पानी में तुलसी के 7-8 पत्ते डालकर उबालें और छानकर उसका सेवन करें।

 

 

पपीता


कई बार पीरियट्स के दौरान फ्लो ठीक तरीके से न हो पाने के कारण भी महलिओं को अधिक दर्द होता है। ऐसै में पपीते का सेवन एक बेहतरीन विकल्प है। इसके सेवन से पीरियड्स के दौरान फ्लो ठीक संतुलित तरीके से होता है जिससे दर्द नहीं होता।

 

 

गर्म पानी की थैली


पीरियड्स के दर्द से राहत के लिए गर्म पानी की थैली से पेट और कमर को सेंके। इससे तुरंत आराम मिलेगा।  

Content Writer

Vandana