Irregular Periods से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 कारागर घरेलू उपाय

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 12:48 PM (IST)


पीरियड्स महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों में से एक है। हर महीने महिलाओं को इससे गुजरना पड़ता है और कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे ही इनका समय पर ना होना भी एक समस्या है। कई महिलाओं और लड़कियों को पारियड्स में अनियनितता की समस्या रहती है। इसकी वजह हो सकती है नींद की कमी, गलत लाइफस्टाइल और स्ट्रेस । इसे कुछ आसान टिप्स से सही किया जा सकता है। आईए जानते हैं इसके बारे में। 

योग

जिन लोगों को हमेशा ही अनियमित पीरियड्स की समस्या रहती है, उन्हें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इससे अनियमित पीरियड्स से संबंधित हार्मोन का स्तर कम होता है। 

मसालेदार खाने से रहे दूर

आपको मसालेदार चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। ये पीरियड्स में अनियमितता की समस्या को बढ़ाते हैं।

धनिया के बीज और दाल चीनी

अनियमिता पारियड्स की समस्या से राहत के लिए धनिया के बीज और दाल चीनी का पानी पीना फायदेमंद होता है। इससे दिन में 2 बार पिंए, इससे पीरियड्स नियमित होने लगेंगे।

देसी घी

घी के सेवन से अनियमित पीरियड्स की समस्या कम होती है। इसे आप रोटी, सब्जी या दूध के साथ अपनी डाइट में शामिल करें। ये काफी फायदेमंद है। 

अदरक

पीरियड की अनियमित मासिक को रोकने के लिए अदरक का सेवन करें। एक कप पानी में एक चम्मच अदरक को डालकर थोड़ी देर के लिए अच्छे से उबाल लें, इसमें थोड़ी चीनी मिलाएं और दिन में तीन बार थोड़ा- थोड़ा इस मिश्रण को लें। यदि आपको इस मिश्रण को लेने में कोई समस्या है तो गुड़ के साथ सुबह अदरक खाना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके पीरियड आ जाएंगे। 

अगर इस सब उपायों के बाद भी बड़े स्तर पर आप अनियमित पीरियड्स का सामना कर रही हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Content Editor

Charanjeet Kaur