Stretch Marks से घबराना कैसा, इन घरेलू उपायों से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 01:23 PM (IST)

शरीर पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स के निशान खूबसूरती बिगाड़ने का काम करते हैं। ये निशान आमतौर पर पेट, जांघों, बाहों के आसपास होते हैं। ज्यादातर ये प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं में देखने को मिलते हैं। इसके अलावा वजन घटाने से भी ऐसे निशान दिखाई देने लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए वैसे तो बााजर में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। मगर इनमें कैमिकल होने से साइड इफेक्ट होने का खतरा रहता है। ऐसे में आज हम आपको स्ट्रेच मार्क्स हटाने के कुछ देसी व कारगर उपाय बताते हैं।

चीनी और नारियल तेल लगाएं

अगर आप स्किन पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं तो इसे कम करने के लिए नेचुरल स्क्रब लगा सकती है। इससे स्ट्रेच मार्क्स के निशानकम होकर त्वचा की रंगत साफ होने में मदद मिलेगी। इसके लिए एक कटोरी में 1/2 चम्मच बादाम पाउडर, 1-1 चम्मच चीनी और नारियल तेल मिलाएं। तैयार पेस्ट को प्रभावित जगह पर स्क्रब करते हुए लगाएं। 5 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गीले कपड़े से साफ कर लें। हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को अपनाएं। कुछ दिनों में ही आपको फर्क महसूस होगा।

लेमन पील पाउडर करें इस्तेमाल

लेमर पील पाउडर भी स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे तैयार स्क्रब बनाकर स्ट्रेच मार्क्स कम किए जा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच लेमन पील पाउडर और जरूरत अनुसार शहद मिलाएं। तैयार स्क्रब को हल्के हाथों से प्रभावित जगह पर लगाकर मसाज करें। 5 मिनट तक स्क्रबिंग करने के बाद इसे गीले कपड़े से साफ कर लें।

आलू करें इस्तेमाल

आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं। इसे इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स दूर होकर त्वचा की रंगत निखरने में मदद मिलती है। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच आलू का रस और एलोवेरा जेल मिलाएं। तैयार मिश्रण के प्रभावित जगह पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे 1 घंटा या रातभर लगा रहने दें। बाद में गीले कपड़े से पोंछ लें। ऐसा कुछ दिन लगातार करने से स्ट्रेच मार्क्स के निशान हल्के पड़ने लगेंगे।

कैस्टर ऑयल से करें मसाज

कैस्टर ऑयल से प्रभावित जगह पर मसाज करने से स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए गुनगुने कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदें लेकर स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करें। इसे रातभर लगा रहने दें। अगली सुबह नहालें। लगातार कुछ दिन इस उपाय को अपनाने से आपको फर्क महसूस होगा। इसके अलावा इससे स्किन टोन लाइट होने में मदद मिलेगी। आप इसकी जगह पर जैतून तेल भी यूज कर सकती है।

रेटिनोल क्रीम लगाएं

आप स्ट्रेच मार्क्स रिमूव करने के लिए रेटिनोल की क्रीम लगा सकती है। इसमें मौजूद  विटामिन सी स्ट्रेच मार्क्स हटाने में कारगर माना गया है। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट्स व मछली का तेल भी रेटिनल का अच्छा सोर्स होते हैं। ऐसे में आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकती है।

 

Content Writer

neetu