अनुष्का ने शेयर की बाल झड़ने की परेशानी, प्रेग्नेंसी के बाद इन टिप्स से रोकें हेयर फॉल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 30, 2021 - 03:25 PM (IST)

प्रेगनेंसी दौरान व डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। उनका वजन बढ़ने से लेकर स्किन व बालों संबंधी भी बहुत सी परेशानियां होती है। असल में, इस दौरान महिलाएं अंदर से कमजोर होती है। वहीं डिलीवरी के बाद खासतौर पर महिलाएं हेयर फॉल से परेशान रहती है। बीते कुछ महीनों में एक्ट्रेस अनुष्का ने नन्हीं परी को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद उन्हें भी हेयर फॉल की परेशानी हुई है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नए हेयर कट की तस्वीर शेयर की है। असल में, डिलीवरी के बाद अनुष्का को भी हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ा। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में डिलीवरी के बाद बाल झड़ने के कारण व इससे बचने के कुछ देसी उपाय बताते हैं...

डिलीवरी के बाद बाल झड़ने के कारण 

डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है। इसके कारण हेयर फॉल की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि थोडे़ समय के बाद शरीर में एस्ट्रोजन लेवल नार्मल होने से यह समस्या दूर हो जाती है। ऐसे में आप चाहे तो इस दौरान कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इससे छुटकारा पा सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

हेयर कट 

डिलीवरी के बाद बालों का झड़ना रोकने के लिए आप अनुष्का की तरह नया हेयर कट ले सकती है। इससे बालों को नया लुक मिलने के साथ इससे जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

ये देसी नुस्खे भी आएंगे काम

 

मेथी दाना 

इसके लिए 1-2 बड़े चम्मच मेथी दाना पानी में रातभर भिगोएं। अगली सुबह इस पानी को छान कर रुई की मदद से सिर पर लगाकर 30 से 60 मिनट तक रहने दें। बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। 

आंवला पाउडर 

इसके लिए 2-3 बड़े आंवला पाउडर में जरूरत अनुसार नारियल तेल मिलाएं। तैयार मिश्रण को बालों की मसाज करते हुए लगाएं। इसे 1 घंटा लगा रहने दें। बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। आपको बाजार से आंवला पाउडर आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा आप सूखे आंवलों से घर पर भी पाउडर बना सकती है। 

दही

आप दही को भी हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए दही में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर सिर पर 30 मिनट तक लगाएं। बाद में माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। 

अंडा

हेयर फॉल को रोकने के लिए अंडा भी कारगर माना गया है। इसके लिए अंडे के सफेद हिस्से में जैतून तेल मिलाएं। फिर इसे स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों को जड़ों से पोषण मिलने से मजबूत, घने, मुलायम होने में मदद मिलेगी। 


इस बातों का भी रखें ध्यान

- खाने में ताजे फल, सब्जियां, दालें, अनाज, दलिया, दूध आदि पौष्टिक चीजें शामिल करें

- भरपूर मात्रा में पानी पीएं

- एक्सरसाइज करें

- हफ्ते में एक बार सिर की तेल मसाज करें

- स्ट्रेस लेने से बचें

Content Writer

neetu