पीठ पर पड़े दानों से तुरंत राहत दिलाएंगे ये नुस्खे, दाग भी हो जाएंगे साफ

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 04:29 PM (IST)

कई महिलाओं को चेहरे की तरह कंधे और पीठ पर भी दाने होने की परेशानी रहती हैं। इसके पीछे का कारण गलत खानपान, स्किन की सही देखभाल ना करना, हार्मोंस में बदलाव, धीमा पाचन तंत्र आदि समस्याएं हो सकती है। समय रहते इसपर ध्यान ना देने से ये दानों बड़े हो सकते हैं। इसके कारण दर्द व कई बार खून निकलने की परेशानी भी झेलनी पड़ती है। वैसे तो इससे राहत पाने के लिए बाजार में कई तरह की क्रीम व लोशन आपको आसानी से मिल जाएंगे। मगर आप चाहे तो इससे राहत पाने के लिए कुछ देसी व कारगर उपाय अपना सकती हैं। इससे आपके पीठ पर दाने दूर होने से साथ इसके दाग साफ होने में भी मदद मिलेगी।

PunjabKesari

नींबू

 नींबू विटामिन सी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लामेंट्री गुणों से भरपूर होता है। यह दाग-धब्बे, एक्ने को साफ करके स्किन टोन को लाइट करने में मदद करता है। नींबू के रस को पीठ पर रूई से 20 मिनट तक लगाएं। बाद में गीले कपड़े या पानी से धो लें। अगर आपके दाने छिल गए या इनमें खून निकल रहा हैं तो इसपर नींबू लगाने से बचें। ऐसा करने से आपको जलन व दर्द महसूस हो सकता है।

एलोवेरा

एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व, एंटी-बैक्टीरियर व औषधीय गुण स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल लेकर दाने वाली जगह पर 20 मिनट तक लगाएं। बाद में इसे पानी से धो लें। रोजाना 2 से 3 बार ऐसा करने से आपको फर्क महसूस होगा।

PunjabKesari

सेब का सिरका

सेब का सिरका एंटी-एजिंग, एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-इंफ्लामेंट्री गुणों से भरपूर होता हैं। यह एक्ने के साथ-साथ घावों को भी जल्दी भरने में कारगर माना गया है। आप पीठ पर पड़े दानों को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर कॉटन की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे 20-30 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गीले कपड़े से साफ कर लें। हफ्ते में 2-3 बार इस नुस्खे को अपनाने से आपको फर्क महसूस होगा।

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static