आइब्रो बनवाते समय होता है असहनीय दर्द तो इन टिप्स से पाएं आराम

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 06:16 PM (IST)

खूबसूरती बरकरार रखने के लिए महिलाएं आइब्रो और लिप्स की थ्रेडिंग करवाती है। इससे चेहरा साफ व ग्लोइंग नजर आता है। मगर अक्सर थ्रेडिंग करवाते समय महिलाओं को असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है। मगर आप इस दर्द से बचने के लिए कुछ आसान व कारगर नुस्खे अपना सकती है। चलिए आज हम इस दर्द से आराम पाने के लिए देसी उपाय बताते हैं...

हमेशा एक ही पार्लर से थ्रेडिंग करवाएं

अक्सर महिलाएं एक ही पार्लर से थ्रेडिंग नहीं करवाती है। मगर इससे अलग-अलग लोग आपके आइब्रो पर एक्‍सपेरिमेंट करते हैं। इसके कारण त्वचा पर अधिक व जलन होती है। ऐसे में हमेशा एक ही पार्लर से थ्रेडिंग करवाएं।

ज्यादा ग्रोथ ना आने दें

कई महिलाएं कई महीनों तक थ्रेडिंग नहीं करवाती है। ऐसे में आइब्रो की ज्यादा ग्रोथ आने के कारण भी थ्रेडिंग दौरान अधिक दर्द होती है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा करती है तो अपनी इस आदत को सुधार लें।

थ्रेडिंग करवाते समय स्किन को जोर से स्ट्रेच कर लें

थ्रेडिंग दौरान उस एरिया को जोर से स्ट्रेच करने से भी दर्द का एहसास कम होता है।

बर्फ करें इस्तेमाल

थ्रेडिंग करवाने से पहले आइब्रो व अप्पर लिप्स पर बर्फ से मसाज करें। आप चाहे तो चेहरे को ठंडे पानी से धो सकती है। इससे आपको थ्रेडिंग करवाते समय कम दर्द का एहसास होगा। आप थ्रेडिंग के बाद दर्द कम करने के लिए भी उस जगह पर बर्फ रगड़ सकती है।

थ्रेडिंग के बाद कूलिंग जेल या कोल्ड क्रीम लगाएं

थ्रेडिंग के बाद प्रभावित जगह पर कूलिंग जेल या कोल्ड क्रीम से मसाज करने से दर्द कम होता है। साथ ही रिलैक्स फील होता है।

एलोवेरा जेल लगाएं

कई महिलाओं को थ्रेडिंग दौरान कट लग जाने या स्किन सेंसिटिव होने से जलन होती है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए थ्रेडिंग के बाद प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व औषधीय गुण दर्द व जलन कम करने में मदद करेंगे।

 टैल्कम पाउडर लगाएं

थ्रेडिंग से पहले प्रभावित जगह पर टैल्कम पाउडर लगाएं। इससे दर्द कम होती है।  

 

 

Content Writer

neetu