अपेंडिक्स के असहनीय दर्द में अपनाएं कुछ घरेलू उपचार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2017 - 06:44 PM (IST)

Appendix Pain :  अपेंडिक्स पेट के दाई तरफ निचले हिस्से में एक आंत होती है। जो सब्जियों के सैल्यूलोज को पचाने का काम करती है। इस आंत का एक सिरा खुला होता है और दूसरा बंद होता है। जब खाना अपेंडिक्स में जमा हो जाता है तो यह साफ नहीं हो पाती जिससे इंफैक्शन हो जाती है। तकलीफ बढ़ने  से इसमें सूजन आ जाती है और असहनीय दर्द होता है। सही समय पर इसका इलाज न करने से ऑप्रेशन भी करवाना पड़ता है। आप अपेंडिक्स के घरेलू उपचार अपना कर भी इस समस्या से राहत पा सकते हैं। 

 

अपेंडिक्स के कारण
शरीर मेें फाइबर की कमी
पेट की आंतों में खाना जमना
फलों के बीजों का पेट में इक्टठे होना
अधिक देर कब्ज रहने से
अपेंडिक्स में इंफैक्शन 

 


अपेंडिक्स के घरेलू उपचार
1. दर्द से छुटकारा पाने के लिए हमेशा पेट साफ रखना चाहिए। पेशाब को ज्यादा देर रोक कर रखना परेशानी का कारण बन सकता है।
2. ऐलोवेरा जूस से भी अपेंडिक्स के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। रोजाना ऐलोवेरा जूस पीने से आंतों में जमा गदंगी साफ हो जाती है, जिससे पेट में विषैले तत्व पैदा नहीं होते। 
3. रोजाना खाने से पहले टमाटर और अदरक पर सेंधा नमक डालकर खाने से भी काफी लाभ होता है। इससे खाना आसानी से पच जाता है और आंतों में नहीं जमता।
4. अपेंडिक्स की समस्या होने पर कच्चे दूध कभी नहीं पीना चाहिए। हमेशा उबाल कर ही इसका सेवन करना चाहिए।
5. खट्टे और मसालेदार भोजन खाने से काफी परेशानी हो सकती है। इससे पेट में गैस हो जाती है और दर्द शुरू हो सकती है। इसलिए अपेंडिक्स होने पर सादा खाना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
6. सुबह खाली पेट पानी के साथ लहसुन की 2-3 कलियां खाने से काफी राहत मिलती है। 
7. रोजाना छाछ में काला नमक डालकर पीना इस बीमारी में काफी असरदार साबित होता है।
8. फाइबर युक्त फल, सब्जियों को खाना और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से इस समस्या में काफी फायदेमंद होता है।

Punjab Kesari