पिंपल्स के करण चेहरे पर पड़ गए हैं गड्ढे, एक बार ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Saturday, Dec 18, 2021 - 10:50 AM (IST)

एक्ने, पिंपल्स, चिकनपोक्स, ब्‍लैकहेड्स तो ठीक हो जाते हैं लेकिन कई बार वो चेहरे पर बड़े-बड़े गड्ढे दे जाते हैं जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। साथ ही इसके कारण स्किन बूढ़ी-बूढ़ी भी नजर आने लगती हैं। हालांकि लड़कियां इसके लिए क्रीम या महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं लेकिन उससे कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिलता। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर इनसे छुटकारा पा सकती हैं। इससे गड्ढे भी भर जाएंगे और स्किन भी नेचुरली ग्लो करेगी।

एलोवेरा जेल और विटामिन ई

सोने से पहले एलोवेरा जेल और विटामिन ई को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सुबह चेहरा धो लें। नियमित ऐसा करने से पिंपल्स, एक्ने, चिकनपोक्स के गड्ढे ठीक हो जाएंगे।

बेसन और दूध

बेसन में दूध और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट लगाएं और फिर ताजे पानी से धो लें। हफ्ते में कम से कम 1 बार इस पैक का इस्तेमाल करें। इससे भी त्वचा में कसावट आएगी और गड्ढे ठीक हो जाएंगे।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी, नींबू का रस और गुलाबजल को मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाने के बाद ताजे पानी से साफ कर लें। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से आपको फर्क दिखेगा।

शहद और नींबू

शहद में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर मसाज करें और 10 मिनट बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा एक दिन में कम से कम 2-3 बार करें। इससे त्वचा में नमी आती है और दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही इससे चेहरे के गड्ढे भी भर जाते हैं।

दालचीनी और शहद

दालचीनी और शहद को मिलाकर गड्ढे पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह ताजे या गुनगुने पानी से धो लें। इससे पिंपल्स , एक्ने के कारण होने वाले गड्ढे भर जाएंगे।

दही और नींबू

चेहरे पर गड्ढे पड़ गए हैं तो दही में नींबू का रस मिलाकर मसाज करें। ऐसे में नियमित करने से गड्ढे भर जाएंगे और चेहरा ग्लो भी करेगा।

Content Writer

Anjali Rajput