Doctors day: रोजाना खाएंगे ये 5 चीजें तो हमेशा रहेंगे हैल्दी

punjabkesari.in Sunday, Jul 01, 2018 - 03:49 PM (IST)

बीमारियां से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। यदि आपका इन्यून सिस्टम सही है तो शरीर को किसी भी तरह की बीमारी होने का कोई खतरा नहीं होता है। क्योंकि यह आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा इम्यून सिस्टम खराब होने पर आपको भूख न लगना, पेट में भारीपन, सीने में जलन और शरीर से जुड़ी प्रॉब्लम होने लगती हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत कने के लिए मौसमी फल, कीवी, गुड़ और एलोवेरा जूस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इन घरेलू उपाय को करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। 


1. कीवी
कीवी खाने में जितना टेस्टी होता  है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें विटामिन सी की भूरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। रोजना 1 कीवी खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

 

2. गुड़ 
गुड़ खाना हर किसी को बहुत पसंद होता है। गुड़ पेट की समस्याओं के लिए किसी औषधी से कम नहीं है। पेट की समस्याओं को दूर करने और रंग को निखारने के लिए गुड़ बहुत हैल्पफूल है। रोजाना 1 टुकड़ा गुड़ खाने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है। 

 


3. आंवला
विटामिन-सी से भरपूर आंवला खाने से इम्युनिटी सिस्टम बूस्ट होता है। इसके साथ ही आंवला शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक है। आंवले को भूनकर, कच्चा या फिर चटनी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। रोजाना 1 आंवला खाने से पाचन तंत्र में सुधार होने के साथ ही खांसी से भी राहत मिलती है। 

 

4. सेब 
सेब में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर कई तरह के रोगों से बचाता है। रोजाना सिर्फ 1 सेब को खाने से शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है। दोपहर को सेब खाने से ज्यादा फायदा होता है।

 

5. एलोवेरा जूस पीने के फायदे
एलोवेरा को संजीवनी बूटी भी कहा जाता है। ये शरीर में पौषक तत्वों की कमी को पूरा करने के साथ ही वजन कम करने, बालों को लंबा और स्मूद बनाने, पाचन तंत्र और दांतों को मजबूत करने और एनर्जी बढ़ाने का काम करता है।

 

Punjab Kesari