डाइट में शामिल करें ये आहार, कमजोरी होगी दूर

punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2017 - 06:16 PM (IST)

शरीर को ताकतवर बनाने के नुस्खे :  बदलते लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई पैसे कमाने के चक्कर में लगा है। इसी वजह से लोग अपनी डाइट पर प्रोपर ध्यान नहीं दे पाते है और किसी न किसी तरह की कमजोरी का शिकार हो जाते है। इसी कमजोरी के चलते हमें कई सारी बीमारियां घेर लेती है। ऐसे में हमे चाहिए की अच्छी डाइट लें जैसे कार्ब्स, प्रोटीन, विटामिन C, आयरन, फैट्स और कैल्शियम जैसे न्यूट्रिएंट्स वाले फूड्स का सेवन करें, ताकि हमारे शरीर को एनर्जी मिल सकें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनका रोजाना सेवन करके आप अपने शरीर की कमजोरी को दूर कर सकते है और सारा दिन अपने आप को फ्रैश महसूस कर सकते है। 


1. पालक 

रोजाना एक गिलास जूस पीएं। इससे शरीर को काफी एनर्जी मिलती है। 

 

2. शहद और हल्दी 

1 चम्मच शहद और 1 चम्मच हल्दी पाऊडर को मिला लें और रोजाना इसका सेवन करें। काफी एनर्जी मिलती है। 

 

3. केला 

सुबह, शाम 1 केले के साथ दूध का गिलास पीने से शरीर को ताकत मिलती है। साथ ही थकान दूर रहती है। 

 

4. अनार के छिलके 

अनार के साथ-साथ उसके छिलके काफी फायदेमंद होते है। अनार के छिलको को पीसकर पाऊडर बना लें। उस पाऊडर को रोजाना सुबह-शाम रोजाना 1 चम्मच लें। 

 

5. छुहारे, काजू और बादाम 

इसके लिए 4-5 छुहारे, 2-3 काजू और बादाम को लेकर एक गिलास दूध में उबालें। इसमें थोड़ी सी शुगर मिलाकर रोजाना सोने से पहले लें। 

 

6. आंवला 

आंवले के पाऊडर में मिश्री मिलाकर मिलाएं। रोज रात को सोने से पहले 1 चम्मच लें। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। 

 

7. दालचीनी 

एक गिलास दूख में एक चौथाई दालचीनी पाऊडर और शहद मिलाकर लेने से शरीर ताकतवर रहता है। साथ ही शरीर की थकान दूर रहती है। 

 

8. चने की दाल 

रात को 6-7 चम्मच को एक गिलास कच्चे दूध में मिलाकर रख दें। सुबह इसमें किशमिश और मिश्री मिलाकर खाएं।

 

Punjab Kesari