दांत के जिद्दी दर्द से तुरंत आराम दिलाएंगे ये आसान से नुस्खे

punjabkesari.in Friday, Jan 17, 2020 - 08:10 PM (IST)

गलत खान-पान के चलते जहां हमारी सेहत को नुकसान पहुंचता है, वहीं इसका दुष्प्रभाव दांतो को भी झेलना पड़ता है। वहीं दांत का दर्द ऐसा दर्द है जो कभी भी किसी वक्त उठ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनके जरिए आपको बहुत जल्द दांत दर्द से छुटकारा मिलेगा। आइए नजर डालते हैं उन घरेलू नुस्खों पर...

 

कोल्ड थेरेपी

अगर कभी बेवक्त दांत में दर्द उठे तो तौलिए में एक बर्फ का टुकड़ा लें, और उसे दर्द वाली जगह पर रखें। ऐसा मुंह के अंदर से नहीं बल्कि बाहर से करना है। बर्फ की टकोर करने से ब्लड वेसल्स कस जाती हैं, जिससे दर्द में आराम महसूस होता है।

Related image,nari

तकिए का सहारा लें

कई बार कैविटी वाले दांत में खून जम जाने से भी दांत में दर्द होती है। ऐसे में अपने सिर के नीचे 2-3 सिरहाने रखकर सिर को थोड़ा ऊंचा करें। ऐसा करने से खून दौरा करने लगेगा और आपको दर्द कम महसूस होगा।

नमक वाले पानी से कुल्ला

दांत में दर्द होने से नमक वाले पानी के साथ कुल्ला करें। इससे सूजी हुई नसों को आराम मिलेगा। आप चाहें तो दिन में 2 से 3 बार नमक वाले पानी से कुल्ला कर सकते हैं।

Related image,nari

पुदीने वाली चाय

पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो दांतो की सेंसिटिविटी को कम करके इनके दर्द को कम करते हैं। आप चाहें तो पुदीने का रस निकालकर दर्द होने वाले दांत पर लगाएं और साथ ही पुदीने वाली चाय का सेवन भी करें। इससे आपको दांत दर्द में काफी राहत मिलेगी।

लौंग

दांत दर्द से राहत पाने के लिए लौंग एक बेहतरीन और पुराना नुस्खा है। जिस दांत में आपको दर्द है उसके नीचे 1 लौंग रखें। इससे भी आपको दांत दर्द से जल्द राहत मिलेगी।

Image result for mint tea,nari

लहसुन

दांत में दर्द हमेशा बैक्टीरिया की वजह से होता है। लहसुन में मौजूद एलिसिन उस बैक्टीरिया को खत्म कर दर्द से आपको राहत दिलाता है। दांत में दर्द से या फिर किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए रोजाना अपनी डाइट में लहसुन का आचार शामिल करें। इससे भी आपको दांत से जुड़ी समस्याओं का बहुत कम सामना करना पड़ेगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static