पतली आइब्रो ने छीन ली है Beauty तो ये घरेलू नुस्खे बढ़ाएंगे घने भौरों के साथ चेहरे की सुंदरता

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 11:59 AM (IST)

चेहरे की खूबसूरती में आइब्रो का मुख्य किरदार होता है। घनी और काली आइब्रो चेहरे की सुंदरता बढ़ा देती है। घने बालों के जैसे आइब्रो के बालों का भी मजबूत होना जरुरी है। लेकिन आजकल बहुत ही महिलाओं की आइब्रो झड़ने लगी है जिसके कई कारण हो सकते हैं जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी,  कोई ऑटोइम्यून बीमारी, भौंहो को बार-बार रगड़ना आदि। इन समस्याओं के कारण आइब्रो के बाल झड़ने लगते हैं। डैमेज, कमजोर आइब्रो को मैडरोसिस कहते हैं। पतली आइब्रो को घनी बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल, नारियल तेल और कुछ घरेलू नुस्खे इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इन दोनों चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका...

नारियल तेल और एलोवेरा जेल 

बालों की ग्रोथ और उन्हें झड़ने से रोकने के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल बहुत ही फायदेमंद है। यह दोनों चीजें बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद करती है। इसके अलावा यह आइब्रो को मॉइश्चराइज भी करते हैं। कई शोधों में इस बात का खुलासा हुआ है कि एलोवेरा हेयर ग्रोथ बढ़ाने और हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने में मदद करती है। 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. एक कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच नारियल तेल लगाएं। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके आइब्रो पर लगाएं। 
. इसके बाद आइब्रो की सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 
. रात में सोने से पहले इस मिश्रण की मसाज करें। रातभर ऐसे ही इसे आइब्रो पर इसे लगा रहने दें। 
. अगले दिन आइब्रो सादे पानी से धो लें। 
. नियमित ऐसा करने से आइब्रो घने और मजबूत बनेंगे। 

ऑलिव ऑयल 

इसके अलावा काली घने आइब्रो के लिए आप ऑलिव ऑयल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 2-3 बूंदें इस तेल की लें और आइब्रो पर लगाकर 10 मिनट के लिए मसाज करें। इससे आइब्रो की ग्रोथ अच्छे से होने लगेगी।

प्याज का रस 

मोटी आइब्रो के लिए आप प्याज का रस लगा सकते हैं। इसे लगाने से आइब्रो काले और घने होंगे। 1 प्याज का रस निकालें और उसे आइब्रो पर लगाएं। 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। तय समय के बाद आइब्रो सादे पानी से धो लें। इससे आपके आइब्रो घने होने लगेंगे। 

अरंडी तेल 

अरंडी का तेल भी आइब्रो को मोटा करने के लिए आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आइब्रो घने भी होंगे और उन्हें मजबूती भी मिलेगी। इसमें मौजूद, फैटी एसिड, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स आइब्रो को पोषण देने में मदद करते हैं। नियमित इसका इस्तेमाल करने से आइब्रो घने होंगे। 

कच्चा दूध 

कच्चे दूध का इस्तेमाल आप आइब्रो घनी बनाने के लिए कर सकते हैं। दूध के साथ आइब्रो की मसाज करे। धीरे-धीरे आइब्रो घने होने लगेंगे। 


 

Content Writer

palak