आंखों में सूजन व जलन से राहत दिलाएंगे ये देसी नुस्खे

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2020 - 04:52 PM (IST)

आंखों में सूजन यानि पफी आईज की समस्या आजकल आम देखने को मिल रही है। वहीं कई बार आंखों में सूजन के साथ जलन, खुजली व पानी निकलने लगता है। लोग इस समस्या को हल्के में ले लेंते हैं लेकिन असर समय रहते इसका इलाज ना किया जाए तो यह इंफैक्शन या किसी गंभीर समस्या का कारण बन सकता है।

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे आप आंखों में सूजन, जलन व खुजली की समस्या से राहत पा सकते हैं।

सबसे पहले जानिए कारण..

धूल-मिट्टी, देर तक काम करने, गलत खानपान, टेंशन या भरपूर मात्रा में नींद ना लेने के कारण आपको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

अब जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खे...
पानी के छिंटे मारे

सुबह उठते ही आंखों में सूजन दिखाई दें तो सबसे पहले आंखों में ठंडे पानी के छिंटे मारे। इससे आपको राहत मिलेगी।

दूध

कॉटन बॉल्‍स को ठंडे दूध में डुबोकर आंखों पर सेंक दें। इससे आपको आराम मिलेगा। आप चाहें तो दूध की आईज क्यूब्स बनाकर उसे भी यूज कर सकती हैं।

ठंडा चम्मच

1 चम्मच को फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें। इसके बाद ठंडे चम्मच को आंखों पर लगाएं। कुछ देर एेसा करने से पफी आईज ही नहीं डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा मिलेगा। 

ग्रीन टी

लगातार कंप्यूटर या फिर मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों में सूजन आ जाती है। इससे राहत पाने के लिए पानी में ग्रीन टी उबालकर इसे फ्रिज में ठंडा कर लें। इससे आंखों के आसपास मसाज करें।

खीरा

आंखों की सूजन को दूर करने के लिए खीरे की स्लाइस को आंखों पर लगाएं। इससे आखों को ठंडक मिलेगी और सारी थकान दूर हो जाएगी।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल भी पफी आईस से जल्दी छुटकारा दिलाती है। इसे फ्रिज में ठंडा करके कुछ मिनट के लिए आंखों के नीचे रखें। इससे सूजन गायब हो जाएगी।

गुलाबजल

आंखों से निकलने वाले पानी को दूर करने के लिए ठंडे पानी में थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाकर उससे आंखों को धोएं। इसके अलावा गुलाब जल को आई ड्राप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हथेलियों की गर्माहट

आंखों में थकान हो तो दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें। हथेलियां गर्म होने के बाद आंखों की मसाज करें। इससे आपको आराम मिलेगा।

दालचीनी वाली चाय

थकान या जलन दूर करने के लिए आप दालचीनी वाली चाय भी पी सकते हैं। इससे नसों में आया तनाव कम होता है और आंखों को आराम मिलता है।

इन बातों का रखें ध्यान...

. धूप में जाने से पहले चश्मा जरूर पहनें।
. आंखों को अच्छी तरह कवर करें।
. दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीएं।
. विटामिन सी युक्त फूड्स खाएं।
. डाइट में हरी सब्जियां, फल व नट्स अधिक लें।. रोजाना कम से कम 10-15 मिनट नंग ेपांव घास पर चलें।

Content Writer

Anjali Rajput