बिना दवाई के दूर होगी पेट की इंफेक्शन, डाइट में शामिल करें ये चीजें

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2024 - 10:17 AM (IST)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र का स्वस्थ होना भी जरुरी है। शरीर में आंत का काम स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को पचाने का होता है। भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण करके उन्हें शरीर में पहुंचाना भी पाचन तंत्र का ही काम होता है, लेकिन आजकल के खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के चलते पाचन तंत्र को कई बार नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा असंतुलित खान-पान दूषित पानी का सेवन या बैक्टीरिया के संपर्क में आने के कारण पेट में इंफेक्शन भी हो सकती है। पेट में इंफेक्शन होने पर दवाईयों की जगह आप कुछ घरेलू तरीके अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

केला 

पेट के लिए केला बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद पौटेशियम पेट दर्द से राहत दिलवाने में मदद करता है। इसे पचाना भी आसाना होता है ऐसे में यह पेट को जल्दी ठीक कर देता है। 

दही और छाछ  

दही और छाछ का सेवन पेट में इंफेक्शन होने पर लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं तो जो पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा दही शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। 

नारियल पानी 

नारियल पानी पेट में इंफेक्शन होने पर फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स दस्त और उल्टी की समस्या से बचाते हैं। शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन तंत्र को सुधारने के लिए नारियल पानी बेहद लाभकारी माना जाता है। 

उबला हुआ पानी पिएं 

पेट में इंफेक्शन होने पर पानी उबाल कर पिएं। पानी में मौजूद कीटाणु, बैक्टीरिया पेट के इंफेक्शन को बढ़ाते हैं। पानी उबालने से यह कीटाणु मर जाते हैं और पानी पीना भी सुरक्षित माना जाता है। 

हल्दी और शहद 

हल्दी पेट में इंफेक्शन होने काफी फायदेमंद मानी जाती है। 1 चम्मच हल्दी में 2 चम्मच शहद मिलाकर रोजाना इसका सेवन करें। शहद और हल्दी मिश्रण का आप स्टोर करके भी रख सकते हैं। एक डिब्बे में इसे रख दें और रोजाना रात को आधा-आधा चम्मच खाएं। 

अनार के बीज 

काले नमक और काली मिर्च के साथ अनार के दानों का सेवन करने से पेट में इंफेक्शन दूर होता है। अनार में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो आंतों के सूजन को कम करने में मदद करता है। 

Content Writer

palak