किचन से चुटकियों में भागेंगे चूहे, बस अपना लें ये Home Remedies

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2022 - 03:30 PM (IST)

किचन हो या घर चूहों का आंतक सारे घर में फैला होता है। इस मौसम में खासकर चूहे एक जगह से दूसरी जगह कूदते आपको नजर आएंगे। अक्सर वह इस ताक में होते हैं कि कब कोई कोना दिखे तो वह वहां पर छिप जाएं। इसके अलावा वह घर का सामान भी खराब कर देते हैं। अगर आप भी किचन और घर में चूहों के आतंक से परेशान आ गए हैं तो इन घरेलू नुस्खों के साथ समस्या से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

प्याज करेंगे काम आसान 

प्याज से आने वाली जहरीली गंध के साथ आप चूहों को घर से भगा सकते हैं। किचन के कोने-कोने में यहां पर चूहे आते हैं वहां प्याज का रस या प्याज बीच में से काटकर रख दें। लेकिन यदि आपने घर में कोई पालतू जानवर रखा हो तो उसे प्याज से दूर रखें। प्याज की गंध उनके लिए खतरनाक हो सकती है। 

लहसुन का पानी आएगा काम 

आप लहसुन के पानी के साथ चूहों से छुटकारा पा सकते हैं। एक गिलास पानी में लहसुन को घिसकर मिलाएं। इसके बाद पानी को अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को यदि आप और भी स्ट्रांग करना चाहते हैं तो लौंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

लाल मिर्च पाउडर से भागेंगे चूहे 

आप चूहों को भगाने के लिए लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। किचन के काउंटर और जमीन के किनारों पर लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें। इस नुस्खे से भी आपको चूहे कहीं पर भी नजर नहीं आएंगे। 

लौंग का तेल 

लौंग का तेल इस्तेमाल करके आपके किचन के चूहों से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा लौंंग की कलियों का इस्तेमाल भी आप चूहों का भगाने के लिए कर सकते हैं। लौंग की कलियों को किसी मलमल के कपड़े में बांधकर रख दें। इससे चूहे घर में से आसनी से भाग जाएंगे। 

Content Writer

palak