किचन में मौजूद चेहरे के पुराने से पुराने काले तिल और दाग-धब्बों का इलाज

punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 11:58 AM (IST)

स्किन पर काले या भूरे रंग के मस्से होना आम बात है लेकिन शोध की मानें तो शरीर पर 40 से अधिक तिल या मस्से कैंसर का कारण बन सकते हैं। वहीं, कई बार चेहरे पर मौजूद मस्से पर्सनैलिटी भी बिगाड़ सकते हैं। हालांकि बहुत से लोग इन्हें हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, जोकि सही नहीं है। वहीं, हर किसी के बजट में यह ट्रीटमेंट लेना नहीं होता। ऐसे में आप घरेलू नुस्खों का रुख करके इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

क्यों होते हैं मस्से?

तिल या मस्से तब होते हैं जब त्वचा में कोशिकाएं क्लस्टर में बढ़ती हैं। वे सूरज के संपर्क में आने या गर्भावस्था के बाद रंग भी बदल सकते हैं। वैसे तो ज्यादातर तिल खतरनाक नहीं होते हैं, लेकिन उनका रूप परेशान कर सकता है इसलिए लोग मस्सों से छुटकारा पाना चाहते हैं।

चलिए अब जानते हैं मस्से हटाने के घरेलू नुस्खे
कच्चा आलू

कच्चे आलू के रस को निकालें। 1 चम्मच आलू के रस को मस्से या पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे ना सिर्फ मस्से दूर होंगे बल्कि चेहरे पर ग्लो भी आएगा। साथ ही इससे डार्क सर्कल्स भी दूर होंगे।

लहसुन का पेस्ट

लहसुन का पेस्ट बनाकर मस्से पर लगाएं। यह मस्से को सूखाकर निकाल देगा। ध्यान रखें कि इसे पूरे चेहरे पर ना लगाएं। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से मस्सा दूर हो जाएगा। आप इसे पिंपल्स पर भी अप्लाई कर सकते हैं।

पुदाना और हरा धनिया

दोनों का पेस्ट बनाकर मस्से पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ताजे पानी से धो लें। ऐसा कम से कम हफ्ते में 2-3 बार करें। इसे आप इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। 

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल और बेकिंग सोडा को एक साथ मिलाकर मस्सों पर लगाएं। इससे कुछ दिनों में ही मस्से दूर हो जाएंगे। दरअसल, बेकिंग सोडा मस्से व तिल को सुखा देता है और अरंडी का तेल त्वचा की रक्षा करता है।

नींबू का रस

दिन में कई बार नींबू के रस का यूज करने से तिल कम हो जाएंगे। नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं तो मस्सों को दूर करने में मदद करते हैं।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री एसेंशियल ऑयल में रोगाणुरोधी और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते है। ऑयल तो कॉटन की मदद से मस्से पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर ताजे पानी से साफ कर लें। नियमित ऐसा करने से आपको फर्क देखने को मिलेगा।

केले के छिलके

केले के छिलके में एंजाइम और एसिड होते हैं जो मस्से को हटाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह एक मॉइस्चराइजर की तरह भी काम करता है। केले के छिलके से मसाज करने से स्किन ग्लो भी करती है।

Content Writer

Anjali Rajput