कटी जीभ को तुरंत ठीक करने के घरेलू उपाय

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 11:45 AM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : जीभ का कटना बहुत ही आम बात है। यह कभी-कभी भोजन चबाते समय, बोलते समय या किसी अन्य कारण से कट जाती है| एेसे में जीभ से खून निकलता है और कई दिनों तक दर्द भी रहता है। इन घरेलू उपायों को अपनाकर कटी जीभ को तुरंत ठीक किया जा सकता है।


1. ऐलोवेरा जैल
एेलोवेरा के अंदर का सफेद भाग निकाल कर कटी जीभ के ऊपर रखें। इससे काफी आराम आएगा और जीभ को ठंड़क मिलेगी। 

2. चीनी या बेकिंग सोडा
बेकिंग सोड़ा को पानी में मिला कर कुल्ला करें। यह मुंह की एसिडिटी को कम करता है। इसके अलावा आप चीनी का उपयोग भी कर सकते हैं।

3. दही खाएं
अगर खाना खाते समय जाभ कट जाए तो दही खाएं। इसे खाने से काफी आराम मिलता है। इसे अंदर ले जाने से पहले कुछ सेकेंड के लिए मुंह में रखें। 

4. आइस क्यूब
जीभ कटने पर बर्फ का टुकड़ा अपने मुंह में डाल कर कुछ देर के लिए रखें। इससे काफी फायदा मिलेगा। इसे मुंह में रखने से पहले गीला कर लें नहीं तो यह जीभ पर चिपक जाएगी।  


 

Punjab Kesari