फेस्टिवल से पहले निकल आए Pimple तो क्या करें?

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2020 - 12:15 PM (IST)

पिंपल्स से ना सिर्फ खूबसूरती बिगड़ती है बल्कि इससे इंफेक्शन का डर भी रहता है। वहीं, अगर फेस्टिवल या शादी-ब्याह से पहले पिंपल्स निकल आए तो लड़कियां परेशान हो जाती हैं। कई बार तो पिंपल इतना बड़ा होता है कि मेकअप से भी नहीं छिपता। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान टिप्स देंगे, जिससे पिंपल्स एक ही रात में गायह हो जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं इस्टेंट पिंपल्स गायब करने के लिए कुछ आसान टिप्स

बर्फ थैरेपी

पिंपल्स निकल आए तो मलमल के कपड़े में बर्फ डालकर सेंक करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और पिंपल्स गायब हो जाएगा। साथ ही इससे जलन व सूजन भी कम होगी।

स्टीम ट्रीटमेंट

स्टीम लेने से रोम छिद्र खुल जाएंगे और गंदगी भी साफ हो जाएगी। स्टीम लेने से बाद स्टीक की मदद से पिंपल्स की गंदगी निकाल दें। इससे पिंपल कुछ देर में ही छूमंतर हो जाएगा।

टूथपेस्ट

पिंपल्स पर सफेद टूथपेस्ट लगाकर करीब 1 घंटे तक छोड़ दें लेकिन जेलयुक्त टूथपेस्ट यूज ना करें। इससे भी पिंपल्स गायब हो जाएगा।

सेब का सिरका

एप्पल साइडर विनेगर और पानी मिलाकर फेशवॉश की तरह चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। इससे भी आपको जल्दी रिजल्ट देखने को मिलेगा।

लहसुन

पिंपल पर 5-7 मिनट लहसुन पेस्ट लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसमें एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिससे पिंपल भी दूर हो जाता है और इंफेक्शन का खतरा भी नहीं होता।

Content Writer

Anjali Rajput