Beauty Tips: कील-मुंहासों की होगी छुट्टी, अजमाएं ये देसी नुस्खे

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2019 - 11:09 AM (IST)

बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर स्किन पड़ता है। इस तरह के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी जिस चीज की होती है, वो बेवजह मुंह पर निकले कील-मुंहासे यानि पिंपल की। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान से नुस्खे बताएंगे, जिससे आप पिंपल्स की छुट्टी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इससे पिंपल्स के दाग भी गायब हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं 

 

सबसे पहले जान लें कि मुंहासे 2 तरह के होते हैं नॉन-इंफ्लेमेटरी और इंफ्लेमेटरी। वाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स नॉन-इंफ्लेमेटरी मुंहासे होते हैं, वहीं इंफ्लेमेटरी में पैप्युल्स, पस्ट्यूल, नोड्यूल और सिस्ट आते हैं, जिनसे दाग और सूजन का डर रहता है। हम यहां बात कर रहे हैं इंफ्लेमेटरी मुहांसों की।

चलिए अब जानते हैं कील-मुहांसों को दूर करने वाले कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में...

नारियल तेल

नारियल तेल मुंहासों पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह पानी से धोएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई त्वचा में स्वस्थ टिश्यू को बनाने में मदद करता है। साथ ही इससे मुहांसों की समस्या भी दूर होती है।

सेब का सिरका

कॉटन की मदद से सेब के सिरके को मुंहासों पर लगाएं। फिर 10-15 मिनट पानी से धो लें। इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण मुंहासों से छुटकारा दिलाते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा जैल के पॉलीसैकराइड और जिबरेलिंस गुण मुंहासों से छुटकारा दिलाने के साथ सूजन, जलन को भी कम करते हैं। साथ ही इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और स्किन ग्लोइंग होती है।

संतरे का छिल्का

संतरे के छिल्के का पाउडर और शहद को मिक्स करके लगाने से भी कील-मुंहासों से छुटकारा मिलता है। साथ ही इससे स्किन ग्लो भी करती है।

बेकिंग सोडा

पानी में 2 टीस्पून बेकिंग सोडा मिक्स करके पिंपल्स के दाग पर लगाएं। फिर सूखने के बाद इसे धो लें। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकालता है। साथ ही इसका खारापन त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है।

 

Content Writer

Anjali Rajput