कुछ ही दिनों में बंद होंगे चेहरे के खुले पोर्स, अपनाएं ये घरेलू उपाय!

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2017 - 06:15 PM (IST)

पंजाब केसरी(ब्यूटी): लड़का हो या लड़की हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा मुलायम और चमकदार हो। वहीं अगर त्वचा पर बड़े-बड़े पोर्स हो जाए तो चेहरा की खूबसूरती छिन जाती है। आजकल खुले पोर्स की समस्या आम देखने को मिलती है। गलत मसाज के कारण भी कई बार त्वचा के पोर्स खुल जाते है। ऑयली स्किन वालों को यह परेशानी अधिक होती है। आज हम आपको कुछ नुस्खे बताएंगे, जिसे अपनाकर इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

1. अंडे का सफेद भाग
अंडे के सफेद भाग में आधा नींबू निचोड़ कर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। बाद में पानी से धो लें। 

2. आईस क्यूब

चेहरे के पोर्स बंद करने के लिए आईस क्यूब का इस्तेमाल करें। 15 से 30 सेकंड के लिए आईस को अपने चेहरे पर रगड़ें। 

3. बेसन, नींबू और दही
बेसन में नींबू का रस और दही डालकर पैक तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। 

4. एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने से त्वचा में कसाव आता है। एेसे में कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। 

5. शहद

शहद स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शहद में नींबू का रस और चीनी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर एेसे ही रहने दें। बाद में पानी से धो लें।

Punjab Kesari