प्रेगनेंसी में लो बीपी की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2024 - 10:42 AM (IST)

नारी डेस्क: प्रेगनेंसी दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। ऐसे में उन्हें कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, जिसमें से एक है ब्लड प्रेशर कम होने की परेशानी। खासतौर पर यह समस्या महिला को दूसरी तिमाही यानी 4 महीने में होती है। मगर इस दौरान लो बीपी की शिकायत मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकती है। इस दौरान चक्कर आना, थकान, उल्टी आना, अधिक प्यास लगना, बेचैनी, त्वचा का ठंडा व पीला पड़ना आदि समस्याएं होती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने में ही भलाई है। इसके अलावा कुछ देसी नुस्खों को भी अपना सकते हैं -

लो बीपी को कंट्रोल करने के उपाय
 
नींबू और नमक का पानी

इसके लिए 1/2 गिलास पानी में 1 नींबू का रस और स्वाद अनुसार नमक मिलाकर पीएं। नमक में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में इस दौरान इसका सेवन करने से लो बीपी सही करने में मदद मिल सकती है। 

PunjabKesari

कॉफी पीना 

लो ब्लड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कॉफी का सेवन करना फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसका सेवन करने से तुरंत आराम मिलता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या में आप कॉफी का सेवन कर सकती है। 

किशमिश 

गर्भावस्था में लो बीपी की परेशानी से बचने के लिए डेली डाइट में किशमिश शामिल करना बेस्ट रहेगा। इसके लिए 4-5 किशमिश को पानी में रातभर भिगोएं। सुभह इसका सेवन करें। आप किशमिश का पानी भी पी सकती है। इससे लो बीपी कंट्रोल होने के साथ हीमोग्लोबिन बेहतर होने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

अदरक का रस 

अदरक में मौजूद शेगोएल, जिंजेरोल और जिंगेरोन आदि तत्व ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आप इसे लो की हाई ब्लड की समस्या में भी पी सकती है। इसके लिए 1/2 गिलास पानी में 1 इंच अदरक का टुकड़ा उबालें। फिर 1/2 बड़ा चम्मच अदरक के रस में स्वाद अनुसार शहद मिलाकर पीएं। 

लौकी व चुकंदर जूस

आप लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डेली डाइट में लौकी व चुकंदर का जूस शामिल कर सकती है। इससे हफ्तेभर में ही आपके फर्क नजर आएगा। इसके अलावा इससे पाचन शक्ति व इम्यूनिटी तेज होगी। ऐसे में मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचाव रहेगा। 

PunjabKesari

नोट- प्रेगनेंसी एक बेहद नाजुक मोड़ होता है। ऐसे में किसी तरह के उपाय या चीजों का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static