सफेद दाग से न हो परेशान, सिर्फ 1 महीने में पाएं निजात

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 02:21 PM (IST)

त्वचा पर सफेद दाग एक चर्म रोग है जिसे आम भाषा में फुलवहरी कहा जाता है। बहुत से लोगों को यह परेशानी होती है, जिससे शरीर पर सफेद दाग पड़ जाते है और वह देखने में काफी बेकार लगते है। बहुत से लोग इसे छूत की बीमारी समझकर डर जाते है और इस परेशानी से ग्रस्त लोगों के साथ बैठना-उठना बंद कर देते है। अगर इसका सही तरीके से इलाज करवाया जाए तो यह समस्या महीनेभर में गायब हो सकती है। हम आपको नैचुरल तरीका बताएंगे, जिसका इस्तेमाल करने से इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आप या आपका कोई नजदीकि इस परेशानी से ग्रस्त है तो इस नुस्खे को जरूर ट्राई करें। 

जरूरी सामग्री 

-1 चम्मच अदरक का रस


- 2 चम्मच लाल मिट्टी

लगाने का तरीका 
एक चम्मच अदरक के रस में 2 चम्मच लाल मिट्टी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को सफेद दाग से ग्रस्त जगह पर लगाएं और 2 मिनट तक मसाज करें। सूधने के बाद धो दें। इस प्रक्रिया को रोज इस्तेमाल करें। इसस सफेद दाग जल्द ही भरने लगेंगे। 
 

Punjab Kesari