पेट के कीड़ों को दूर करने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खा!

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 05:54 PM (IST)

सेहत: पेट में कीड़े होने की समस्या आमतौर पर बच्चों को होती है लेकिन बड़ों की आंतों में कीड़े हो सकते है। यह लगभग 20 प्रकार को होते है, जो आंतों में घाव बना देते है, जिस वजह से रोगी को बेचैनी, पेट में गैस, धड़कनों का असामान्‍य, बदहजमी, पेट में दर्द, बुखार जैसी परेशानियां आ सकती है। इसी के साथ रोगी की खाने में रुचि कम होने लगती है, कभी-कभी चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है। आंतों में कीड़े होने के कारण शरीर में बनने वाली गंदगी होता है। अगर आप भी आंतों में कीड़े होने से परेशान है तो आप कुछ घरेलू तरीके अपना कर इनसे छुटकारा पा सकते है।  

 

1. अजवाइन

अजवाइन में एंटी-बैक्‍टीरियल तत्‍व होते हैं, जो कीड़ों को मारने में सहायक होते है।  आधा ग्राम अजवाइन के चूर्ण को गुड़ में मिलाकर दिन में 3 बार खाएं। इसमें 

2. काला नमक

चुटकी भर काला नमक लेकर, उसमें आधा ग्राम अजवाइन का चूर्ण मिलाकर गर्म पानी के साथ लें। इससे आंतों में मौजूद कीड़ों से राहत मिलेगी। 

3. अनार के छिलके

बच्‍चों और बड़ों दोनों में पेट के कीड़े हो जाएं तो अनार के छिलकों को सुखाकर इसका चूर्ण बना लीजिए। इसको दिन में 3 लीजिए। 

4. नीम के पत्ते 

नीमके पत्तों का सेवन करने से पेट के कीड़े ही नहीं बल्कि कई तरह की गंभीर बीमारियां दूर होती है। नीम के पत्तों को पीसकर उसमें शहद मिला लें। इससे कीड़े नष्ट हो जाएंगे। 

5. टमाटर 

अपनी डाइट में टमाटर को जरूर शामिल करें। टमाटर को काटकर उसमें सेंधा नमक और कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर सेवन करें। इससे पेट के कीड़े खत्म होगे। 
 

Punjab Kesari