गोरा रंग पाने के लिए आजमाएं ये 7 घरेलू नुस्खे, चमक उठेगी स्किन

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2022 - 11:05 AM (IST)

चेहरे पर चमक लाने के लिए अक्सर आप कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, किचन में मिलने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें आप अपने फेस पर भी लगा सकते हैं। आइए जानें इन्हें लगाने का तरीका और इससे होने वाले फायदे।

हल्दी

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन के गुण एंटी एजिंग गुणों के रुप में काम करते हैं। हल्दी में दूध मिलाकर उसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से टैनिंग को कम करने में मदद मिलती है। 

शहद

शहद को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। यह कई जरुरी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं।

कॉफी

कॉफी पीना तो सभी को पसंद होता है। आप इसे अपने चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर फेसपैक की तरह लगाएं। यह डैमेज सेल्स को रिपेयर करती है। 

दालचीनी

दालचीनी पाउडर में थोड़ा सा कोकोनट ऑयल मिलाकर फेस पर लगाएं। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण दाग-धब्बे दूर करते हैं।

चावल

चेहरे पर निखार लाने के लिए आप चेहरे पर चावल के आटे से स्क्रब कर सकते हैं। ऐसा करने से डेड सेल्स निकल जाते हैं और त्वचा की गहराई से सफाई होती है।

सरसों का तेल

चेहरे की त्वचा में मौजूदी गंदगी और बैक्टीरिया को गहराई से साफ करने के लिए आप सरसों के तेल को नेचुरल क्लींजर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

आलू

यह चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। आलू को कद्दूकस कर के इसका रस निकाल लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

चेहरे पर निखार लाने के लिए आप अपने किचन में मौजूद इन सभी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन बताई गई सामग्रियों में से अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है तो उसका प्रयोग बिल्कुल न करें।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur