Pimples ठीक होने के बाद चेहरे पर रह गए हैं भद्दे निशान तो क्या करें?

punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 10:36 AM (IST)

बदलते मौसम, धूल-मिट्टी, ऑयली स्किन, गलत खानपान के कारण चेहरे पर पिंपल्स होना आम समस्या है। हालांकि पिंपल्स ठीक हो जाते हैं लेकिन दिक्कत तो तब आती है जब वो चेहरे पर जिद्दी व भद्दे दाग छोड़ जाते हैं। लड़कियां इनके लिए महंगी क्रीम, लोशन आदि का सहारा भी लेती हैं लेकिन किसी से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। मगर, यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे पिंपल्स के जिद्दी दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे। साथ ही इससे आपकी स्किन भी ग्लो करेगी।

पपीता

पपीते के पल्प में शहद मिलाकर रोजाना मसाज करें। फिर इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद ताजे पानी से धो लें। नियमित ऐसा करने से पिंपल्स के दाग भी गायब होंगे और स्किन भी ग्लो करेगी।

बेकिंग सोडा

गुलाबजल में 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट बाद ताजे पानी से साफ कर लें। इससे भी पिंपल्स के दाग दूर हो जाएंगे।

नींबू का रस

नींबू के ब्लीचिंग गुण भी पिंपल्स के दाग को दूर करने में काफी मददगार है। नींबू के रस व एलोवेरा जेल को मिलाकर 10 मिनट रोजाना चेहरे की मसाज करें। आपको खुद फर्क देखने को मिलेगा।

टमाटर

टमाटर में मौजूद लाइसोपीन एंटीआक्सीडेंट भी पिंपल्स के निशान, त्वचा का कालापन, पिंग्मेंटेंशन दूर करने में मददगार है। इसके लिए आधे टमाटर के ऊपर मलाई लगाकर चेहरे की 10 मिनट मसाज करें। फिर ताजे पानी से धो लें।

प्याज का रस

प्रभावित एरिया पर प्याज का रस लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे पानी से धो लें। नियमित ऐसा करने से निशान जल्दी गायब हो जाएंगे। आप इसे ओवरनाइट भी लगा सकते हैं।

दही व शहद

दही में शहद मिलाकर रोजाना चेहरे की मसाज करें। यह ना सिर्फ पिंपल्स के दाग दूर करेगा बल्कि इससे लूज स्किन भी टाइट हो जाएगी।

टी ट्री ऑयल

3-4 बूंद टी ट्री ऑयल और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसे दाग पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें और फिर सुबह नहाने से 1-2 घंटे पहले लगाएं। रोज ऐसा करने से दाग गायब हो जाएंगे और स्किन भी ग्लो करेगी।

Content Writer

Anjali Rajput