15 दिनों में झाइयां हो जाएगी गायब, आज से ही लगाना शुरू करें यह होममेड पैक

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2019 - 01:21 PM (IST)

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में झुर्रियां, झाइयां जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। मगर गलत खान-पान, तनाव व प्रदूषण के कारण महिलाओं को यह समस्या कम उम्र में ही हो रही है। महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह की क्रीम व ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं लेकिन उससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे होममेड फैस मास्क के बारे में बताएंगे, जिससे झाइयां गायब हो जाएंगी। साथ ही इससे आप एटी-एजिंग की अन्य समस्याओं से बची रहेंगी।

चलिए जानते हैं झाइयों को दूर करने के लिए होममेड पैक बनाने का तरीका...

सामग्री:

नींबू के छिलके - 250 ग्राम
अनार के छिलके - 250 ग्राम
संतरे के छिलका - 250 ग्राम
काले चने का आटा - 250 ग्राम
गाय का घी - 1/2 टीस्पून

बनाने का तरीका

सबसे नींबू, अनार और संतरे के छिलके को 2-3 घंटे या 1 दिन धूप में सूखा लें। फिर इसे ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। अब इन्हें किसी कंटेनर में स्टोर कर लें।

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी व फेसवॉश से धो लें। अब बाउल में सभी पाऊडर में से एक-एक चम्मच डालें। फिर में देसी घी मिक्स करके ओवरनाइट के लिए छोड़ दें। सुबह मसाज करते हुए इसे साफ कर लें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। इसे रोजाना लगाने से आपकी झाइयां दूर हो जाएगी।

अगर आप रात में यह पैक नहीं लगा सकते तो दिन में कम से कम 3-4 घंटे यह पैक जरूर लगाएं। साथ ही इस पैक को लगाने के कम से कम 1 घंटे तक चेहरे पर कुछ न लगाएं। इसका रिजल्ट आपको 15 दिन में दिखना शुरू हो जाएगा।

Content Writer

Anjali Rajput