Parenting Tips: बच्चों को सूखी खांसी से मिलेगी राहत दिलवाएंगे ये घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2023 - 12:04 PM (IST)

बदलते मौसम का सबसे पहला असर बच्चे के स्वास्थ्य पर ही होता है। मुख्यतौर पर छोटे बच्चे तो बहुत जल्दी बदलते मौसम की चपेट में आते हैं। बुखार, खांसी जैसी आम परेशानियां उन्हें बदलते मौसम के चलते झेलनी पड़ती हैं। सूखी खांसी के कारण बच्चे के गले में खराश होने लगती है जिसके कारण वह खांसते-खांसते परेशान हो जाता है। ऐसे में आपको आज कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे अपनाते हैं जिनका जरिए आप बच्चों को समस्या से राहत दिलवा सकते हैं। घरेलू नुस्खे होने के कारण इनका बच्चों पर कोई गलत असर भी नहीं होगा। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि सीमित मात्रा ही नुस्खे उन्हें अपनाएं। 

गर्म पानी से गरारे 

यदि आपका बच्चा बड़ा है और गरारे कर सकता है तो उसे गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करवाएं। इससे उनके गले को काफी आराम मिलेगा और उन्हें समस्या से भी राहत मिलेगी।  

विक्स लगाएं 

बच्चों की छाती पर विक्स लगाएं। विक्स को बच्चे की छाती पर लगा दें और फिर उन्हें चादर ओढ़ कर सोने के लिए कहें। इससे सूखी खांसी जल्दी आराम मिलेगा।

हल्दी वाला दूध 

सूखी खांसी को दूर करने के लिए आप बच्चों को हल्दी वाला दूध दे सकते हैं। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बंद नाक को ठीक करने में मदद करते हैं। हल्दी वाला दूध पीने से बच्चे के गले को भी आराम मिलेगा।

अनार का जूस 

आधे कप अनार के जूस में एक चुटकी अदरक, पाउडर या फिर सुखी काली मिर्च डालकर पिलाएं। यह नुस्खा भी सूखी खांसी से राहत दिलवाने में बेहद लाभकारी साबित होगा।  

शहद दें 

यदि आपका बच्चा एक साल से बड़ा है तो उसे एक चम्मच शहद जरुर दें।  इससे सूखी खांसी और गले में हुई खराश भी दूर होगी। 

हाइड्रेटेड रखें 

बच्चों को पानी की कमी होने पर उन्हें छोटी-छोटी दिक्कतें हो सकती हैं। यदि बच्चा छोटा है तो उसे कम से कम 1-2 पानी का गिलास दिनभर में जरुर पिलाएं।  

Content Writer

palak