नहाने के बाद ड्राई हो रहे हैं Lips तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2024 - 04:48 PM (IST)

कुछ लोगों के नहाने के बाद होंठ बहुत ज्यादा ड्राई होने लगते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे नहाने के बाद ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से होंठों की त्वचा में रुखापन आ सकता है। ज्यादा गर्म पानी के संपर्क में आने से होंठो की नमी कम हो जाती है और यह फटने लगते हैं। इसके अलावा जो लोग चेहरे पर साबुन इस्तेमाल करते हैं उन्हें भी यह समस्या हो सकती है। नहाने के बाद होंठों पर ऑयल या लिप बॉम न लगाने के कारण भी यह ड्राई दिखते हैं। ऐसे में यदि आपके भी होंठ नहाने के बाद ड्राई दिखते हैं तो आज आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताते हैं जिनके जरिए आप समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं। 

 खीरा 

होंठों को हाइड्रेट रखने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे की पतली स्लाइस काट लें। फिर स्लाइस को ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें। जब खीरे की स्लाइस ठंडी हो जाए तो उसे होंठो पर लगाएं। डिहाइड्रेशन के कारण भी यह ड्राई होने लगते हैं ऐसी स्थिति में आप खीरे का सेवन कर सकते हैं। खीरा शरीर में से पानी की कमी दूर करता है। 

गुलाब की पंखुड़ियां 

होंठो की त्वचा ड्राई हो रही है तो गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इनमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं। इन्हें पीस लें फिर तैयार पाउडर को शहद या एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं और होंठों पर लगाएं। इससे फटे और ड्राई होंठों की समस्या दूर होगी। 

नारियल का तेल 

नारियल तेल ड्राई होंठो से राहत पाने के लिए आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें फैटी एसिड पाया जाता है जो होंठो को कोमल बनाने में मदद करते हैं। होंठो के लिए अरंडी का तेल, जैतून का तेल भी लाभकारी माना जाता है। 

बादाम का तेल 

ड्राई होंठों की समस्या के लिए बादाम का तेल बेहद फायदेमंद रहेगा। रातभर के लिए इस तेल को होंठों पर लगाकर रख सकते हैं। इसके अलावा नहाने से पहले होंठों पर थोड़ा सा बादाम का तेल लगाएं। ऐसा करने से नहाने के दौरान होंठों में नमी बनी रहेगी और यह ड्राई नहीं होंगे। बादाम के तेल में विटामिन-ई पाया जाता है इसका इस्तेमाल से होंठों में ड्राईनेस नहीं आती। 

एलोवेरा

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल आप ड्राई होंठो की समस्या से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। ताजा एलोवेरा जेल होंठों को मॉइश्चराइज करने में मदद करेगा। इसके अलावा एलोवेरा जेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। गर्म‍ियों के मौसम में ड्राई और फटे होंठों का इलाज करने के ल‍िए एलोवेरा जेल फायदेमंद होता है।

Content Writer

palak