अंडरआर्म्स का कालापन कर रहा है शर्मिंदा तो ये देसी नुस्खे आएंगे काम

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2020 - 10:51 AM (IST)

गर्मियों में ज्यादातर लड़कियां स्लीवलेस कपड़े पहनना पसंद करती हैं। मगर अंडरआर्म्स का कालापन इसमें अक्सर रूकावट डालने का काम करता है। हालांकि इस शर्मिंदगी से बचने और अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए वह महंगी क्रीम्स का सहारा लेती हैं लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लाएं हैं, जिससे अंडरआर्म्स का कालापन बिना किसी साइड इफैक्ट के दूर हो जाएगा और आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे। इसके बाद आप बेझिझक अपनी स्लीव्लेस आउटफिट को पहन सकेंगी।

 

लेमन स्क्रब

नींबू एक नेचुरल ब्लीच है, जो डार्क स्किन को लाइट करने का काम करता है। इसके अलावा यह डेड स्किन को भी साफ करता है। नियमित रूप से अंडरआर्म्स में नींबू का रस लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं। कुछ दिनों तक डियो लगाना छोड़ दें। इससे जल्दी फायदा होगा।

आलू का रस

एक आलू स्लाइस या इसके रस को अंडरआर्म्स में लगाएं। आप चाहें तो आलू का पेस्ट भी प्रभावित जगह पर लगा सकती हैं। इसे 5-7 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपको कुछ समय में ही फर्क दिखने लग जाएगा।

दही पैक

1 चम्मच दही में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर काले अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो जाएगा।

केसर और कच्चा दूध

कालापन दूर करने के लिए केसर एक बेहतरीन चीज है। केसर के कुछ धागों को दूध में भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से आपको कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

हल्दी पैक

1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच दूध और 1 चम्मच शहद को मिक्स करके प्रभावित एरिया पर लगाएं और 10-12 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे पानी से साफ कर लें। हफ्ते में कम से कम 2 बार इस पैक का इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लग जाएगा।

मुल्तानी मिट्टी

डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का यूज भी कर सकते हैं। इसके लिए 2 टीस्पून मुल्तानी मिट्टी और 1 टीस्पून नींबू का रस मिलाकर अंडरआर्म्स में लगाएं। 10 मिनट के बाद इसे पानी से साफ कर लें। हफ्ते में 2 बार इस पैक का इस्तेमाल करें लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसटिव है तो इसका यूज ना करें।

Content Writer

Anjali Rajput