अंडरआर्म्स का कालापन होगा दूर, अपनाएं ये असरदार तरीके

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2017 - 01:11 PM (IST)

डार्क अंडरआर्म्स : मॉडर्न जमाने में लड़कियां नए से नए फैशन ट्रैंड को फॉलो करती हैं। कभी वो ट्रैंड के हिसाब से स्लीवलेस ड्रैस पहनी हैं तो कभी फुलस्लीवर्स लेकिन कई बार अंडरआर्म्स के कालापन के कारण वह अपनी पसंद की ड्रैस नहीं पहन पाती। अगर अंडरआर्म्स का एरिया काला हो तो दूसरों के सामने शर्मिदा होना पड़ता है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिस अपनाकर सिर्फ 2 दिनों में अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो जाएगा। 



अंडर आर्म्स का कालापन कैसे दूर करे

1. बेकिंग पाउडर

बेकिंग पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर रखें। बेकिंग पाउडर का यह स्क्रब कालापन जल्द दूर करेगा और इससे ब्लॉक पोर्स भी खुलेंगे।  काली पड़ चुकी है अंडरआर्म्स की स्किन तो अपनाएं ये नुस्खें


2. एलोवेरा जैल

एलोवेरा जैल से भी आप अंडरआर्म्स के कालापन को दूर किया जा सकता है। एलोवेरा जैल में शहद मिलाकर अंडरआर्म्स पर लगाएं और कुछ देर के बाद पानी से साफ कर लें। 

 

 

Punjab Kesari