इन असरदार और सस्ते तरीकों से हटाएं चेहरे पर पड़े Dark Patches

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 05:34 PM (IST)

डार्क पैचेज से छुटकारा पाने का उपाय : बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने की चाहत तो हर व्यक्ति की होती है। लेकिन हर किसी को एेसी स्किन नहीं मिल पाती। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। गलत लाइफ स्टाइल,टैनिंग, खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के कारण चेहरे पर डार्क पैचेज होने लगते है। इससे किसी भी इंसान के चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे से महंगे ब्यूटी-प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर इससे कई बार स्किन पर साइड-इफैक्ट होने लगता है। एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके डार्क पैचेज को हटा सकते हैं। 

 

1. छाछ
डार्क पैचेज हटाने के लिए छाछ का इस्तेमाल करें। छाछ में नैचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं जो स्किन को लाइटनिंग करता है। रोजाना सुबह चेहरा धोने के बाद उस पर कॉटन की हैल्प से छाछ लगाएं और सूखने दें। हफ्तेभर में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 

 

2. हल्दी
हल्दी, चंदन और नींबू को मिक्स करके उसका पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। रोजाना इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।

 

3. विटामिन ई ऑयल
विटामिन ई भी चेहरे की रंगत को निखार का काम करता है। रात को सोने से पहले फेसवॉश करने के बाद चेहरे पर विटामिन ई ऑयल लगाएं। रातभर इसको एेसा ही रहने दें। सुबह उठकर चेहरा धो लें। लगातरा इसका इस्तेमाल आपको डार्क पैचेज से छुटकारा दिलाएगा।

 

4. पुदीना
पुदीने का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से ना सिर्फ डार्क पैचेज से छुटकारा मिलता है बल्कि त्वचा भी फ्रेश रहती हैं। पुदीने का पेस्ट बानाने के लिए पुदीने की पत्तियों का रस निकल तकरीबन आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहार धो लें। 

 

5. कैस्टर ऑयल
डार्क पैचेज से छुटकारा पाने के लिए कैस्टर ऑयल को रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। जब ऑयल थोड़ा स्किन में मर्ज हो जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हर रोज इस तेल को चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा। 

 

Content Writer

Nisha thakur