इस तरह करें गुड़ का इस्तेमाल, चेहरे पर नहीं रहेगा एक भी दाग-धब्बा!

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 04:11 PM (IST)

गुड़ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले गुण आयरन, कैल्शियम और पौष्टिक तत्व चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे को दूर करने के साथ ही रंगत निखारने का काम भी करता है। सबसे खास बात गुड़ बालों को मुलायम बनाने में भी यूजफूल है। आज हम आपको गुड़ किस तरह से आपको खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करता है। 

 

1. एक्ने और मुंहासों में लाभदायक
चेहरे पर एक्ने और मुंहासों को दूर करे के लिए गुड़ खाए। आप चाहे तो इसका पेस्ट भी चेहरे पर लगा सकते हैं। पेस्ट बनाने के लिए 1 चम्मच गुड़, 1 चम्मच टमाटर का रस, आधा चम्मच नींबू का रस, चुटकीभर हल्दी और थोड़ी गर्म ग्रीन टी मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। 

 

 

2. चेहरे की झुर्रियां
उम्र बढ़ने के साथ या फिर किसी और कारण से चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है। गुड़ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट चेहरे को रिंकल फ्री रखते हैं। गुड़ को खाने से झुर्रियां कम होने के साथ ही उम्र भी कम लगेगी। 

 

3. खूबसूरत बाल
गुड़ में मुल्तानी मिट्टी, दही और पानी मिलाकर एक पैक बनाएं। इस पैक को बाल धोने से एक घंटा पहले लगा लें। इसके बाद ठंडे पानी से बाल धो लें। एेसा करने से बाल मुलायम होने के साथ ही चमकदार भी होंगे। 

 

4. स्किन के लिए जरूरी
गुड़ में पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स स्किन के लिए बहुत जरूरी होते हैं। गुड़ खाने से कब्ज से राहत मिलती है। जब आपका पेट साफ होता है स्किन ग्लों करने लगेगी। रोजाना 1 गिलास गुनगुने पानी में गुड़ डालकर रोजाना पीएं। 

 

5. खून साफ करता
गुड़ खाने से खून साफ होने के साथ एनीमिया की समस्या से भी राहत मिलती है। खून साफ होने से पिपंल्स भी नहीं होते।

 

ध्यान रखने योग्य बाते

जो लोग ऑवरवेट या फिर डायबिटीज से पीड़ित हैं। उनको गुड़ खाने से पहले एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। 

 

Content Writer

Nisha thakur