घर पर खुद ही बनाएं हैंड सैनिटाइजर

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2017 - 11:09 AM (IST)

पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन) : डॉक्टरों के अनुसार हेल्थी लाइफ के लिए हमें अपने हाथों को 20 सेकेंड के लिए अच्छे से साबुन और पानी से धोना चाहिए। लेकिन कई बार हम एेसी स्थिती में होते हैं कि बार-बार हाथ धोने नहीं जा सकते। एेसे में सैनिटाइजर काफी काम की चीज है। इससे हाथों के सारे किटाणु खत्म हो जाते है। मार्कीट में काफी सारे सैनिटाइजर मिलते हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर उत्पादों में ट्रिकलोजन नामक रासायनिक पदार्थ होता है जो सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इसलिए आज हम आपको जर्म फ्री हाथों के लिए होममेड सैनिटाइजर बनाना बताएंगे जो कि नैचुरल होने के कारण काफी फायदेमंद है।


जरूरी सामान
- एलोवेरा जेल


- विटामिन ई ऑयल
- रोजमेरी आॅयल
- पानी
एलोवेरा सैनिटाइजर
घर पर एलोवेरा सैनिटाइजर बनाना बहुत ही आसान है। यह किफायती भी होता है और इसका कोई साइट-इफैक्ट भी नहीं होता। आप इस सैनिटाइजर को बच्चों को भी यूज के लिए स्कूल में दे सकते हैं। एलोवेरा सैनिटाइजर से हाथों में नमी भी बरकरार रहती है। एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल विशेषताएं होती हैं। इसलिए इससे बना सैनिटाइजर काफी अच्छा रहता है। इस सैनिटाइजर को बनाने के लिए एक कप पानी को उबालकर ठंडा कर लें और उसमें एक चम्मच विटामिन ई ऑयल मिलाएं। इसके बाद इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल और रोजमेरी आॅयल की कुछ बूंदे मिक्स करें।फिर इसे अच्छे से चम्मच की मदद से मिला लें। फिर इसको एक स्प्रे बोतल में छान लें। सैनिटाइजर इस्तेमाल के लिए तैयार है।

Punjab Kesari