महंगे शो पीस नहीं, बेकार पड़ी चीजों से एेसे करें घर की डैकोरेशन

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 05:48 PM (IST)

घर को सजाने के लिए अक्सर लोग मार्किट से सामान लेकर आते हैं। मगर इसमें बहुत सारे पैसे खर्च हो जाते हैं। महंगे शो पीस से घर तो डैकोरेट हो जाता है लेकिन पूरे महीने का बजट बिगड़ जाता है। एेसे में आप थोड़े पैसे खर्च करके आसानी से घर को सजा सकते हैं। नए शो पीस की जगह पर आप घर में पड़ी पुरानी चीजों को रीयूज करके भी अपने आशियाने को सजा सकते हैं। 

लालटेन से सजाएं घर

लालटेन को लकड़ी पर लगाएं। इस तरह घर में बेकार पड़ी लालटेन भी आपके काम आ जाएगी और घर की डैकोरेशन भी हो जाएगी।

 

पुरानी कप से सजाएं घर

घर को सजाने के लिए पुरानी कप और प्लेट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लेट को दीवार में किसी भी जगह पर बीच में लगा दें और इसके आस-पास कप लगा सजा दें। ये आपके घर की दीवार को अट्रैक्टिव दिखाएगा। 

गिटार से सजाएं घर 

अगर आपके घर में पुरानी गिटार पड़ी है तो उसको फेंकने नहीं। गिटार पर आप सुंदर के बीच में आप सुंदर तरीके से गमले या फिर घर का सामान रख सकते हैं। 

Content Writer

Nisha thakur