बर्डकेज थीम के साथ सजाएं अपना घर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 03, 2018 - 01:39 PM (IST)

घर को सजाने के लिए हर कोई नए से नए आइडियाज ढूंढता है। वहीं, आजकल घर को मॉडर्न तरीके से डैकोरेट करने के लिए पुरानी चीजों का मेकओवर किया जाता है। इसी में से एक है बर्ड केज। जरूरी नहीं कि पिजरों में पंक्षीयों को कैद करके ही रखा जाए आप इसमें तरह-तरह की डैकोरेशन करके सजावट कर सकते हैं। जिसमें आप अपनी क्रिएटीविटी भी दिखा सकते हैं। 

पिंजरे में आप नकली पक्षी भी रख सकते हैं, जिससे आपका शौंक भी पूरा हो जाएगा और आजाद परिंदा भी कैद नहीं होगा। इसके अलावा खूबसूरत फूलों से सजे पिंजरे भी होम डैकोर में बहुत अहमियत रखते हैं। 

आप इसका इस्तेमाल थीम डैकोरेशन के लिए भी कर सकते हैं। पार्टी में बर्डकेज थीम से आप इसे स्पैशल बना सकते हैं। आप भी बर्डकेज डैकोरेशन के बारे में सोच रहे हैं तो इन तस्वीरों से आइडिया ले सकते हैं। 

 

 

 

 

Punjab Kesari