घर को स्मार्ट लुक देंगे Vertical Plants

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 02:09 PM (IST)

घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग पेड़-पौधे भी लगाते हैं। इससे घर सुंदर लगने के साथ पॉजिटिविटी का संचार भी होता है। मगर स्पेस कम होने से घर सजाने में दिक्कत आने लगती है।

ऐसे में आप अपनी बालकनी या किसी भी दीवार पर Vertical Garden बना सकते हैं। इसतरह आप कम स्पेस में भी घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं Vertical Garden बनाने का तरीका...

आप गार्डन एरिया या घर की किसी भी दीवार पर लोहे का स्टैंड लगाकर उसमें गमले रख सकते हैं।

आप लकड़ी का रैक दीवार पर रखकर उसमें भी पौधे उगा सकते हैं।

इसतरह की सजावट आपके घर की खूबसूरती पर चार-चांद लगाएगी।

आपको बाजार से अलग व स्टाइलिश फ्लॉवर पॉट आसानी से मिल जाएंगे।

बेकार पड़ी पानी की बोतलो में पौधे उगाना भी बेस्ट रहेगा।

अगर आपके पास पुरानी टोकरियां हैं तो उसे एक स्टैंड पर रखकर Vertical Garden बना सकते हैं।

 

 

pc: pinterest

 

Content Writer

neetu