नवरात्रि पर ऐसे करें घर की डेकोरेशन, मां दुर्गा के आगमन से पहले सजाएं आशियाना

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 03:09 PM (IST)

चैत्र नवरात्रि आने वाले हैं। इन 9 दिनों में भक्त पूरे श्रद्धा भाव के साथ मां की आराधना करते हैं और उनका आशीर्वाद हासिल करते हैं। मां के आगमन से पहले ही घरों में तैयारियां शुरु हो जाती हैं। अच्छी तरह से साफ-सफाई करने के बाद लोग अपने घरों को सजाते हैं। ऐसे में यदि आप भी इस नवरात्रि अपने घर की सजावट करने की सोच रहे हैं तो आज आपको कुछ ऐसे आइडियाज दिखाते हैं जिनके जरिए आप अपना आशियाना सजा सकते हैं। 

हिंदू धर्म में कोई भी त्योहार रंगोली के बिना अधूरा माना जाता है। ऐसे में इस खास दिन से पहले आप अपने घर में रंगोली बना सकते हैं। 

इस तरह की लाइट्स आप अपने घर में लगा सकते हैं। लाइट्स के साथ रोशन घर में आप मां दुर्गा का स्वागत कर सकते हैं। 

अगर आप लाइट्स नहीं लगाना चाहते तो घर में अंदर ऐसे छोटे-छोटे मटकी वाले दीए भी सजा सकते हैं। 

मुख्य द्वार पर आप फूलों से बना तोरण लगा सकते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है। 

मंदिर में आप ऐसे लंबी-लंबी फूलों की मालाएं और छोटे-छोटे दीए साइड में सजा सकते हैं।

फूलों के साथ आप अपने घर में धार्मिक माहौल बना सकते हैं।   

नौ दिनों तक मां की पूजा करने के लिए आप थाली को भी सजा सकती हैं। मोतियों के साथ बनी ऐसी थाली के साथ आप रोज पूजा कर सकते हैं। 

Content Writer

palak