Reuse: बेकार पड़ी कांच की बोतल और जार से यूं डेकोरेट करें अपना घर

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 02:26 PM (IST)

घरों को सजाने के लिए लोग अलग-अलग तरह की चीजें लगाना पसंद करते हैं। ऐसे में इस पर काफी खर्चा भी कर देते हैं। मगर असल में, हमारे घर पर पड़ी बहुत सी चीजें घर को सजाने के काम आ सकती है। बात अगर बेकार पड़े ग्लास, बोतल और कांच की अन्य चीजों की करें तो इसपर कलर, पेंट, स्टोन आदि लगाकर सुंदर डेकोरेश न पीस तैयार कर सकते हैं। ऐसे में ये बेकार चीजें भी घर की खूबसूरती पर चार-चांद लगाने का काम करेगी। तो चलिए जानते हैं घर को सजाने के कुछ यूनिक आइडियाज...

आप घर पर पड़े बेकार जार को ग्लिटर से सजाकरश उसे बच्चों के स्टडी टेबल पर रख सकते हैं।

छोटे- छोटे वॉस में पानी और स्टोन डालकर उसमें मोमबत्ती रख स्टाइलिश और यूनिक केंडल बना सकते हैं।

कलरफुल पेंट भी किया सकता है।

कांच के जार को लाइट और फूलों से सजा कर लैंप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। 

आप को लोहे की तार के साथ बांधकर उसमें स्टोन और केंडल को रख कर भी अपने जार को एक नया लुक दे सकते हैं।

बेकार पड़ी बोतलों को अपने मनपसंद रंग का पेंट करके उसे फूलोंं से सजाया भी जा सकता है।

आप चाहें तो जार में मिट्टी डालकर उसमें छोटे-छोटे पौधे भी उगा सकते हैं।

कांच के जार को फूलों और कपड़े से भी डेकोरेट कर सकते हैं। 

अगर आपके बच्चे छोटे है तो आप उनके रूम में इन बोतलों में स्टोन भर कर रख सकते हैं।

 

 

 

Content Writer

neetu