बेकार Toilet Paper Roll से घर सजाने के लिए बनाएं क्रिएटिव चीजें

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 03:17 PM (IST)

लोग अक्सर घर पर कुछ चीजों को इस्तेमाल करके फेंक देते हैं। इनमें से एक है टॉयलेट रोल। मगर आप कुछ क्रिएटिविटी दिखाकर इसे घर सजाने में काम ला सकते हैं। इससे आपके घर की खूबसूरती पर चार-चांद लग जाएंगे। चलिए जानते हैं टॉयलेट रोल से घर सजाने के कुछ खास व आसान तरीके...

इस तरह कई सारे टॉयलेट रोल लेकर उसे दीवार पर सजाएं।

इससे बच्चों के लिए खिलौने भी बनाएं जा सकते हैं।

आप बेकार पड़े टॉयलेट रोल से बच्चों के लिए पेंसिल होल्डर बना सकते हैं।

पेन, पेंसिल होल्डर को और सजाने के लिए इसे अलग-अलग धागों से रोल करें।

आप चाहे तो टॉयलेट रोल को काटकर उससे फूल बनाकर घर की दीवारों को सजा सकते हैं। इसे फ्रेम में लगाकर घर सजाना भी सही रहेगा।

 

आप इसमें छोटे-छोटे बल्ब लगाकर घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

दीवार सजाने के लिए आप टॉयलेट रोल को इसतह इस्तेमाल करें।

आप इससे मोबाइल फोन होल्डर भी बना सकते हैं। इसके लिए टॉयलेट रोल पर कलर्ड पेपर चिपकाएं। अब इसको बीच से फोन डालने के लिए काट लें। नीचे सपोर्ट के लिए कोई बेकार बाक्स रख लें।

 

Content Writer

neetu