Decor Inspiration: हल्दी हो या मेहंदी, फूलों से यूं सजाएं शादी का घर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 01:35 PM (IST)

शादी की हर रस्म बेहद ही खास होती है। ऐसे में लोग शादी के हर फंक्शन में घर को भी खासतौर पर सजाते हैं। इसके लिए वे घर को फूलों, लाइट्स, रंग-बिरंगी चूनरियों व कई चीजों से सजाते हैं।

ऐसे में अगर आप बजट में शादी प्लान कर रहे हैं तो पीले या गेंदे के फूलों से घर को सजा सकते हैं। इससे आप हल्दी, मेहंदी व शादी का कोई भी फंक्शन खास बना सकते हैं।

इसके साथ ही ये डैकोरेशन आपके बजट में भी रहेगी। चलिए जानते हैं पीले फूलों से घर सजाने के खास टिप्स...

आप इस तरह से गेंदे के फूलों से गार्डन एरिया सजाकर हल्दी या मेहंदी की रस्म कर सकते हैं।

घर के अंदर भी फूलों से सजाया जा सकता है।

आप पीले और संतरी गेंदे फूलों की लड़ियों को इसतरह से लटका सकती हैं। ऐसी डैकोरेशन से आपकी मेहनत कम लगेगी। मगर घर की खूबसूरती पर चार-चांद लग जाएंगे।

अगर आपके पास पुराने मटके पड़े हैं तो उसे फूलों से सजाकर घर डैकोरेट करें।

फूलों की चादर बनाकर घर सजाना भी सही रहेगा।

घर के मेन डोर को फूलों से सजाना बिल्कुल ना भूलें।

 

wedmegood.com and, pinterest

Content Writer

neetu