कम स्पेस में भी घर की खूबसूरती बढ़ाएंगे Vertical Plants

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2020 - 04:27 PM (IST)

घर को सुंदर व आकर्षित पौधों व फूलों से सजाकर उसकी खूबसूरती पर चार- चांद लग जाते हैं। मगर कम स्पेस होने पर घर को सजाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपको भी फूल व पौधे पसंद है तो आप अपने घर की बालकनी या किसी भी दीवार पर पौधे और फूल लगाकर Vertical Garden बना सकते हैं। इससे घर की सुंदरता बढ़ने के साथ जगह भी बचेगी। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह घर को सजाया जा सकता है...


जैसमिन के फूलों से घर सुंदर लगने के साथ दिनभर महकता रहेगा। 

अलग-अलग फूलों से भी दीवार को सजाया जा सकता है। 

गुलाब के फूल तो हर किसी को पसंद होते हैं। ऐसे में वर्टिकल प्लांट लगाने में गुलाब के पौधों का इस्तेमाल किया जाता सकता है। 

घर की एक दीवार पर मनी प्लांट लगा भी अलग और अट्रैक्टिव लुक देगा। 

हरी भरी फर्न्स (Ferns) के पत्तों से भी दीवार को एक अलग लुक दिया जा सकता है। 

दीवार को प्लास्टिक की बोतलों में पौधे लगा कर भी सजाया जा सकता है। 

आप दीवार पर टमाटर भी उगा सकते हैं। 

 

Content Writer

neetu