2021 में इंटीरियर में दिखेगा Grey-Yellow रंगों का जादू, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 05:25 PM (IST)

फैशन की तरह होम डेकोरेशन में अलग-अलग ट्रेंड आते रहते हैं। बात इस साल की करें तो 2021 का नया वर्ष शुरु हो चुका है। इस साल घर की सजावट और इंटीरियर डैकोर में ग्रे-येलो कंट्रास्ट घर की दीवारों पर चार-चांद लगाएंगे और रौनक बढ़ाएंगे। उदाहरण के तौर पर ग्रे वॉल कलर पर यैलो इंटीरियर डैकोर आइटम का इस्तेमाल बखूबी किया जा सकता है। वहीं इन दोनों रंगों को मिलाकर एक घर की साज-सज्जा को यूनिक टच दिया जा सकता है। आप भी अपने घर को इन रंगों से सजाकर नया लुक दे सकती है। तो चलिए आज हम आपको ग्रे-यैलो के कम्बीनेशन से घर को सजाने के टिप्स बताते हैं। 

आप किचन को ग्रे-यैलो रंगों से सजा सकती है। 

किचन में ग्रे टेबल के साथ यैलो कप बोर्ड मैचिंग अच्छे लगेंगे। 

इन दोनों रंगों का कारपेट भी बिछाया अच्छा लगेगा। 

ग्रे सोफा सेट के साथ यैलो कुशन और टैंप रख सकते हैं।

आप चाहे तो बेडरूम को भी इन रंगों से अलग लुक दे सकती है। इसके लिए रुम की दीवार ग्रे करवाएं। कंबल और टैंप यैलो कलर का रखें। साथ ही आप चाहों तो पीले रंग की पेटिंग भी कमरे में लगा सकती है। 

बेडरूम की एक दीवार पर ग्रे और यैलो रंग भी अच्छा लगेगा। साथ ही आप साइड पर यैलो बल्ब भी लगा सकते हैं। 

ग्रे सोफा सेट के साथ यैले कारपेट सुंदर लगेगा। 

आप चाहे तो लीविंग रूम में ग्रे सोफा और पीले रंग के पर्दे भी लगा सकती है। 

ग्रे कलर की दीवार पर यैलो फ्रेम और इसी रंग का कारपेट और छोटा सा टेबल भी रख सकते हैं। 

रूम में यैलो ड्रॉवर और ग्रे कलर की दीवार भी यूनिक लगेगी। 

इस तरह की दीवार घर को यूनिक व स्टाइलिश लुक देगी। 

Content Writer

neetu