सबसे अलग दिखेगा आपका आशियाना, दीवाली पर इस तरह करें Home Decoration

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 01:51 PM (IST)

दीवाली का त्योहार पूरे भारत में एक नई उमंग और खुशियां लेकर आता है। भारतीय लोग इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। महीनों पहले ही घरों की सफाई करनी शुरु कर देते हैं। इस साल दीवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अगर इस दीवाली आप भी अपना आशियाना सजाने की सोच रहे हैं तो इन तरीकों के साथ अपना घर सजा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

शीशे को सजाएं

घर में लगा शीशा भी आपके घर की सुंदरता को बढ़ा सकता है। खासकर आजकल की युवा पीढ़ी मिरर सेल्फी लेना पसंद करती हैं। ऐसे में आप अपनी तस्वीर को ओर भी अच्छे से सजाने के लिए मिरर के पास लाइट्स लगा दें। इससे आपका शीशा और भी डेकोरेटिव दिखेगा। 

कैंडल्स 

आप डेकोरेटिव कैंडल्स के साथ अपना आशियाना सजा सकते हैं। मार्केट में आपको कई तरह की कैंडल्स मिल जाएंगी। एरोमेटिक कैंडल आप घर में लगाकर अपने आशियाना को खूशबूदार बना सकते हैं। अगर आप दीवाली पर घर में रंगोली बनाने वाली हैं तो एक नए डिजाइन की कैंडल भी खरीद सकती हैं। इससे रंगोली भी काफी डेकोरेटिव लगेगी। 

तोरण 

आप घर के मुख्य द्वार पर फूलों से तैयार किया गया तोरण लगा सकते हैं। तोरण आपके घर के मुख्य द्वार को ओर भी अच्छे से सजा देगा। यह तोरण सिर्फ आप मुख्य द्वार पर नहीं बल्कि घर के बाकी दरवाजों के ऊपर भी लगा सकते हैं। मार्केट से डेकोरेटिव और यूनिक तोरण खरीदकर आप घर की सुंदरता पर चार-चांद लगा सकते हैं। 

कांच के बाउल से यूनिक सजावट 

इस साल दीवाली की सजावट एक यूनिक और शानदार तरीके से कर सकती हैं। कांच के बाउल से आप अपने आशियाने में चार-चांद लगा सकती हैं। कांच के बाउल में पानी डालकर उसमें आप गुलाब और गेंदे के फूल की पत्तियां डाल सकती हैं। इस बाउल के साथ आप कैंडल लगाकर घर की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं। 

स्ट्रिंग लाइट्स 

आप स्ट्रिंग लाइट्स के साथ अपना आशियाना सजा सकते हैं। लिविंग रुम में एक मिरर लगाकर उसे स्ट्रिंग लाइट्स के साथ सजा सकते हैं। इससे आपके घर में एक नई रोशनी हो जाएगी। यह देखने में बहुत ही यूनिक और खूबसूरत लगता है। इसके अलावा घर के पर्दों पर भी आप स्ट्रिंग लाइट्स लगा सकते हैं। 

दीए 

दीए के साथ आप अपना आशियाना सजा सकते हैं। अलग-अलग तरह के क्रिएटिव दीए आप घर के अलग-अलग कोणे में रख सकते हैं। आप चाहें तो पानी वाली दीए भी घर के ड्राइंग रुम या लिविंग रुम में रख सकते हैं। 

 


 

Content Writer

palak