घर पर रखी है Birthday Party तो यहां से लें डैकोरेशन आइडियाज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 23, 2022 - 04:05 PM (IST)

बच्चों को अपने जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन वे अपने दोस्तों, फैमिली मेंबर्स के साथ खूब एन्जॉय करते हैं। वहीं कई पेरेंट्स बच्चे को इस दिन स्पेशल फील कराने के लिए पार्टी भी रखते हैं।

 ऐसे में अगर आप घर पर बच्चे की बर्थडे पार्टी रख रही हैं तो आज हम आपको होम डैकोरेशन के कुछ खास टिप्स बताते हैं। इन टिप्स की मदद से आप अपने बच्चे का यह दिन और भी यादगार बना सकते हैं।

बच्चे के कमरे को गुब्बारों से सजाकर दीवार पर बड़ा सा  Happy Birthday लिखें।

आप दीवार को गुब्बारों व कार्टून करैक्टर से सजा सकते हैं।

टेबल पर भी ब्लून लगाना सही रहेगा।

सिंपल डैकोरेशन के लिए आप ऐसे सजाकवट कर सकते हैं।

आप बच्चे के लिए थीम पार्टी भी रख सकते हैं।

आप पार्टी में खिलौने भी रख सकते हैं।

बच्चों की बर्थडे पार्टी में केक बेहद खास होना चाहिए।

इसके लिए अपनी बेबी गर्ल के लिए Doll वाला केक बनवा सकते हैं।

मिक्की माउस तो बच्चों का फेवरेट होता है। ऐसे में आप ऐसा केक ले सकते हैं।

आप कागज के फूल बनाकर भी डैकोरेशन कर सकते हैं।

बच्चों को कलरफुल चीजें बेहद पसंद होती हैं। इसलिए आप दीवारों के साथ टेबल की खास डैकोरेशन करें। इससे वे पार्टी को अच्छे से एन्जॉय कर पाएंगे।

 

 

Content Writer

neetu